रणवीर सिंह को याद करते हुए आलिया भट्ट ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा...

फिल्म में रणवीर स्ट्रीट रैपर की भूमिका में दिखेंगे.

Published date india.com Updated: April 16, 2018 5:39 PM IST
रणवीर सिंह को याद करते हुए आलिया भट्ट ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा...

जोया अख्तर की आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग पूरी हो गई है. फिल्म की अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रविवार रात इंस्टाग्राम तस्वीर शेयर करते हुए कि वह फिल्म के सेट पर बिताए पलों को याद कर रही हैं. आलिया ने लिखा, “और गली बॉय की शूटिंग खत्म. उन पलों की बहुत याद आ रही है. सर्वश्रेष्ठ क्रू और सभी को शुभकामनाएं. आपको प्यार. जोजो (जोया) और तूतू (रणवीर सिंह) आपको याद कर रही हूं. आपसे जल्द मिलूंगी.”

उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह काले रंग की टीशर्ट में नजर आ रही हैं, जिस पर ‘गली बॉय’ लिखा है.फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेंमेंट के समर्थन में किया जा रहा है. इस फिल्म की कहानी मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स के इर्द-गिर्द घूमती है.

‍♀️ #gullygirl @aliaabhatt

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फिल्म में रणवीर स्ट्रीट रैपर की भूमिका में दिखेंगे. यह फिल्म वर्ष 2019 के वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज होगी. फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं. रणवीर वहीं ‘सिम्बा’ में नजर आएंगे. सिम्बा में वह एक पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे.

वहीं आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘राजी’ में नजर आएंगी. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया एक कश्मीरी लड़की की भूमिका में नजर आएंगी. जिसकी शादी एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर से हो जाती है.

पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर की भूमिका अभिनेता विक्की कौशल ने निभाई है. फिल्म की शूटिंग पंजाब और कश्मीर में हुई है. यह फिल्म 11 मई 2018 को थिअटर्स में रिलीज होगी.

(इनपुट आईएएनएस)

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.