आलिया-रणबीर की शादी: ननद रिद्धिमा ने पहनी लाखों की साड़ी तो करीना-करिश्मा कैसे रहतीं पीछे, जानें ड्रेस की कीमत

शादी के लिए सिर्फ रिद्धिमा कपूर ने ही अपने कपड़ों पर मोटी रकम खर्च नहीं की बल्कि और भी कई बॉलीवुड सितारों ने महंगे कपड़ों में सेरेमनी में शिरकत की.

Published date india.com Published: April 14, 2022 2:10 PM IST
आलिया-रणबीर की शादी: ननद रिद्धिमा ने पहनी लाखों की साड़ी तो करीना-करिश्मा कैसे रहतीं पीछे, जानें ड्रेस की कीमत

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का सपना आज पूरा होने जा रहा है. कई सालों तक अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर रणबीर (Ranbir Kapoor) कपूर को डेट करने के बाद अब एक्ट्रेस उनकी दुल्हनियां बनने जा रही हैं. शादी की सभी रिस्में शुरू हो गई है, मेहमानों के भी आने का सिलसिला लगातार जारी है. इस बीच आलिया (Alia Ki Shadi) की होने वाली ननद यानी रणबीर कपूर (Ranbir ki shadi) की बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने अपने वेडिंग ड्रेस से सबका ध्यान आपनी ओर खींचा. उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी जिसकी कीमत लाखों में हैं.

शादी के लिए सिर्फ रिद्धिमा कपूर ने ही अपने कपड़ों पर मोटी रकम खर्च नहीं की बल्कि और भी कई बॉलीवुड सितारों ने महंगे कपड़ों में सेरेमनी में शिरकत की. रिद्धिमा की साड़ी की बात करें तो उनके कपड़ों की कीमत 1 लाख 55 हजार बताई जा रही हैं. इस साड़ी को आप ऑलाइन भी खरीद सकते हैं. इस साड़ी को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है. साड़ी में रिद्धिमा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.

वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री करीना कपूर भी इस मामले में किसी एक्ट्रेस से पीछे नहीं रही. आलिया-रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में करीना कपूर ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर बेबी-ब्लू कलर की साड़ी को चुना. जिसकी कीमत करीब 5 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही हैं. इस साड़ी को आप भी मनीष मल्होत्रा की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं.


यहां आपकी साड़ी की कीमत भी पता चल सकती है. वहीं दूसरी ओर करीना की बड़ी बहन करिश्मा ने भी समारोह के लिए स्पेशल लुक कैरी किया. उन्होंने पीले रंग की अनारकली सूट-सलवार से खुद को तैयार किया. डिजाइनर पुनीत बलाना के इस सूट की कीमत 65,000 रुपए बताई गई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.