शादीशुदा होते हुए चोरी-चोरी इश्क लड़ाते पकड़े गए थे जब ये स्टार्स, हुआ था बड़ा बवाल...आ गई थी तलाक तक की नौबत

बॉलीवुड स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. उनके अफेयर्स की चर्चाएं हर किसी की जुबां पर रहती हैं. आज हम कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने चोरी-चोरी इश्क फरमाया, लेकिन जब पकड़े गए तो बड़ा बवाल हो गया

Published date india.com Published: April 25, 2025 8:50 AM IST
already married actors when caught red handed having an extra marital affair akshay kumar kangana priyanka sri devi
already married actors when caught red handed having an extra marital affair akshay kumar kangana priyanka sri devi

बॉलीवुड स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. उनके अफेयर्स की चर्चाएं हर किसी की जुबां पर रहती हैं. आज हम कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने चोरी-चोरी इश्क फरमाया, लेकिन जब पकड़े गए तो बड़ा बवाल हो गया.

akshay kumar and priyanka chopra

akshay kumar and priyanka chopra

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

जब भी बात चोरी-छिपे इश्क की होती है, तो बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है. अक्षय का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ा था. उन्होंने ‘अंदाज’ और ‘ऐतराज’ फिल्म में प्रियंका के साथ काम किया. इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. जब इस बात की खबर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को लगी, तो वह काफी नाराज हुईं. दोनों के बीच रिश्ता इतना बिगड़ चुका था कि एक्टर को प्रियंका से दूरी बनानी पड़ी.

श्रीदेवी और बोनी कपूर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की जिंदगी में जब श्रीदेवी आईं थीं, तब वह शादीशुदा थे. उन्होंने चोरी-चोरी श्रीदेवी से इश्क लड़ाया, लेकिन अपने इश्क को ज्यादा दिनों तक छिपा न सके. जल्द ही उस वक्त उनकी पत्नी मोना कपूर को उनके अफेयर के बारे में पता चल गया, जिसके बाद उन्होंने बोनी से तलाक ले लिया.

saif ali khan and rosa

saif ali khan and rosa

सैफ अली खान और रोजा

सैफ अली खान ने 21 साल की उम्र में अमृता सिंह से साल 1991 में शादी की थी. शादीशुदा होने के बाद भी उन्होंने इटालियन मॉडल रोजा कैटलानो को डेट करना शुरू कर दिया. अमृता को जब इस बात का पता चला, तो उनके रिश्ते में लड़ाइयां बढ़ने लगीं, जो तलाक की वजह बनीं. साल 2004 में सैफ और अमृता दोनों अलग हो गए.

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान के साथ शादी की, लेकिन 2014 में दोनों का रिश्ता टूट गया और तलाक हो गया. बताया जाता है कि उनके तलाक की वजह कंगना रनौत थीं.

rekha and amitabh

rekha and amitabh

अमिताभ बच्चन और रेखा

अमिताभ बच्चन की कहानी भी कुछ इसी तरह की है. शादीशुदा होने के बाद भी उनकी नजदीकियां रेखा के साथ बढ़ने लगीं. जया बच्चन के कानों में जब दोनों के रिश्ते में होने की खबर पहुंची, तो वह काफी परेशान हो गईं. बताया जाता है कि उन्होंने रेखा को ‘बिग बी’ से दूर रहने तक की हिदायत भी दी थी, जिसके बाद रेखा और अमिताभ ने एक-दूसरे से दूरियां बना लीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.