'कीचड़ उछालना बंद करें', तान्या मित्तल संग अफेयर की अफवाहों पर अमाल मलिक ने लगाया विराम, बोले- वो नजदीकियां बस...

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के खत्म होने के बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में संगीतकार अमाल मलिक का नाम तान्या मित्तल संग जोड़ा गया. जिसके बाद अब एक्टर ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. साथ ही फैंस से एक खास अपील भी की है.

Published date india.com Published: December 16, 2025 1:52 PM IST
amaal mallik react on affair with tanya mittal rumours said it was for bigg boss 19 only dont misunderstand
amaal mallik react on affair with tanya mittal rumours said it was for bigg boss 19 only dont misunderstand

अमाल मलिक अमाल ने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें और साथी कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को लेकर अफेयर की अफवाहें उड़ाना बंद करें. अमाल ने साफ किया कि उनके और तान्या के बीच ऐसा कुछ नहीं है जिस तरह की बातें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं. शो में हुई उनकी नजदीकियां सिर्फ टास्क का हिस्सा थीं और इसे किसी बेवकूफाना रोमांस में बदलना गलत है.

तान्या ने बहुत ख्याल रखा

अमाल ने पोस्ट में लिखा, “शो में होस्ट या गेस्ट के कहने पर टास्क के लिए जोड़ी बनाना या डांस करना पड़ता है.यह चैनल का क्रिएटिव फैसला होता है, लेकिन दर्शक और फैंस इसे लगातार रोमांस की अफवाहों में बदल रहे हैं. मैं तान्या मित्तल का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने सीजन में मेरी बहुत देखभाल की और ख्याल रखा.

लोगों ने नजदीकियों को गलत समझा

उन्होंने कहा कि गुस्से में या उन्हें चिढ़ाने के लिए कही गई कुछ बातों से तान्या और उनके फैंस को दुख पहुंचा होगा, इसके लिए वे सच में माफी मांगते हैं.लिखा, “मैं तान्या से इसके लिए माफी भी मांगता हूं.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

प्लीज़! तान्या की इमेज खराब मत करो

अमाल ने आगे बताया कि ऐसी बातें शो में होती रहती हैं, इससे इंसान अपनी कमियों को समझता है और उन पर काम करता है.लेकिन वे फैंस से अनुरोध करते हैं कि अब उन्हें और तान्या को एक-दूसरे से जोड़ना बंद करें. लगातार ऐसा करने से तान्या की इमेज खराब हो रही है, जो किसी भी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए. अमाल ने स्वीकार किया कि दर्शकों को उनकी दोस्ती और यारी पसंद आई, लेकिन दोनों तरफ के फैंस को लोगों की पर्सनल स्पेस का सम्मान करना सीखना चाहिए.

फैंस से की खास अपील

अमाल ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि अब कीचड़ उछालना बंद करें और उन्होंने तान्या के फैंस से भी सम्मानजनक व्यवहार करने का अनुरोध किया.

‘बिग बॉस 19’ में अमाल और तान्या की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी. शो के फिनाले में गौरव खन्ना विजेता बने, जबकि अमाल टॉप 5 में पहुंचे थे.

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अपने कई अपकमिंग म्यूजिक प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं. इनकी गिनती टेलेंटेड म्यूजिक कम्पज़ोर में की जाती है. लोग इनके गाने पसंद करते हैं. अपनी इस पोस्ट के जरिए अमाल ने क्लियर कर दिया है कि वो अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं और इन बेकार की बातों में बिल्कुल भी उलझना नहीं चाहते हैं. अब लोगों को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार है.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.