Throwback: जब अमर सिंह ने जया और ऐश्वर्या को लेकर कहा था 'बच्चन परिवार में कुछ भी सही नहीं है'

Amar Singh On Amitabh Bachchan Family: अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच का विवाद जितना पुराना है उससे भी कहीं पुराना दोनों के बीच का रिश्ता रहा है.

Published date india.com Published: December 15, 2024 2:10 PM IST
Throwback: जब अमर सिंह ने जया और ऐश्वर्या को लेकर कहा था 'बच्चन परिवार में कुछ भी सही नहीं है'

Amar Singh On Amitabh Bachchan Family: राज्य सभा सदस्य अमर सिंह अब हमारे बीच नहीं है और एक दौर में उनका बच्चन परिवार के संग गहरा रिश्ता था. एक वक्त था जब अमर सिंह और अमिताभ बच्चन परिवार जिगरी हुआ करते थे और अक्सर साथ में पार्टी करते हुए नजर आते थे. हालांकि कुछ वक्त दोनों का ये रिश्ता बिगड़ गया, जिसके बाद तीखी टिप्पणियों का दौर चलता रहा. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं जब अमर सिंह ने बच्चन परिवार पर हैरान करने वाले आरोप लगाए थे.

साथ नहीं रहते हैं जया और अमिताभ- अमर सिंह

अमर सिंह ने साल 2017 में दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बच्चन परिवार के कई राज खेल थे. इस दौरान अमर ने इंटरव्यू में बताया था कि अमिताब बच्चन कुछ पर्सनल कारणों के चलते अपनी पत्नी जया के संग नहीं रहते हैं. अमर सिंह ने इस दौरान बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि जया बच्चन ‘जलसा’ में रहती हैं और अमिताभ बच्चन ‘प्रतीक्षा’ बंगले में रहते हैं.

ऐश्वर्या राय को अपने सास-ससुर के साथ रहना पसंद नहीं है

इतना ही नहीं अमर सिंह ने अपने इसी इंटरव्यू में जया को लेकर हैरान करने वाली बातें बताई थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि ‘जया बच्चन अपने सास और ससुर के संग अच्छे से नहीं रहती हैं और बुरा बर्ताव करती हैं. इतना ही नहीं वो बिग बी के सामने उन दोनों के अपमान तक करती हैं. ये अमिताभ को अच्छा नहीं लगता है और यही वजह है कि वो जया से अलग रहते हैं’. ऐश्वर्या राय को अपने सास-ससुर के साथ रहना पसंद नहीं है. अमर सिंह ने कहा था कि बच्चन परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

Allu Arjun House: एक रात जेल में बिताने वाले Allu Arjun 100 करोड़ के घर के मालिक हैं ,देखें फोटो 9

जब बच्चन परिवार से मांगी माफी

हालांकि अमर सिंह की बातों का बच्चन परिवार ने कभी कोई जवाब नहीं दिया. एक बार अमिताभ ने बस इतना कहा था कि वो मित्र हैं उन्हें बोलने का अधिकार है.दोनों के बीच आई इस दरार के आठ साल बाद अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन के परिवार से माफी भी मांगी थी. अमर सिंह जब सिंगापुर में अपना इलाज करवा रहे थे उस दौरान उन्होंने एक वीडियो मैसेज साझा करते हुए अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से माफी मांगी थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.