Tamannaah Bhatia Vijay Verma Breakup: अभिनेता तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जो पिछले कुछ समय से फैंस के सामने जबरदस्त कपल गोल दे रहे थे उनके चाहनेवालों के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल मीडिया में आई खबरों के मुताबिक विजय और तमन्ना का ब्रेकअप हो गया है और शादी की खबरों के बीच अब कपल के अलग होने की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. तो आइए जानते हैं मीडिया में इस कपल के ब्रेकअप को लेकर क्या कुछ चल रहा है.
क्या हो गया है विजय और तमन्ना का ब्रेकअप
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने 2022 में डेटिंग शुरू की थी और इनकी शादी की भी खूब खबरें आई थीं. हालांकि अब इन्होंने अपनी राहें जुदा करने का मन बना लिया है. फैंस को कपल गोल देकर अचनाक ही दोनों ने रिश्ता तोड़ लिया है. अगर पिंकविला ने बताया कि दोनों अलग हो गए हैं, लेकिन दोस्त बने रहने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन इनकी शादी नहीं हो सकी. वहीं खबरें ये भी हैं कि दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया से एक दूसरे की तस्वीरें भी हटा दी हैं, लेकिन अगर आप उनका अकाउंट देखेंगे तो वहां पर तस्वीरें दिखाई देंगी.
तमन्ना और विजय ने साधी चुप्पी
दोनों के एक करीबी सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया है कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा कुछ हफ़्ते पहले एक कपल के तौर पर एक दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों ने एक दूसरे को दोस्त बनाए रखने की पहल की है. हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि दोनों का ब्रेकअप किन कारणों से हुआ है. तमन्ना और विजय ने अभी तक अपने ब्रेकअप पर कुछ बयान नहीं दिया है.
2022 में शुरू हुई था रोमांस
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने 2022 में डेटिंग शुरू की. उन्हें नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में सुजॉय घोष के सेगमेंट में एक साथ देखा गया था, जिसका प्रीमियर जून 2023 में हुआ था. इस सीरीज में तमन्ना ने विजय के लिए अपनी नो किसिंग पॉलिसी को भी ब्रेक किया और जमकर बोल्ड सीन दिए थे. महीनों की अटकलों के बाद, तमन्ना ने आखिरकार जून 2023 में फिल्म कंपेनियन के साथ एक इंटरव्यू में विजय संग अपने रिश्ते की पुष्टि की थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.