बच्चन परिवार में मनमुटाव की खबरों के बीच, अमिताभ-अभिषेक ने 1-2 नहीं खरीदे 10 फ्लैट्स

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अपने नए रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में हैं.

Published date india.com Published: October 25, 2024 8:34 AM IST
Amitabh Abhishek bought 10 flats not 1 or 2 big investment in mumbai
Amitabh Abhishek bought 10 flats not 1 or 2 big investment in mumbai

बच्चन परिवार में खटपट की खबरें लंबे समय से सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं. इसी बीच अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अपने नए रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में हैं. इन दिनों बच्चन परिवार अपने पारिवारिक रिश्तों के अलावा अपनी रियल्टी डील्स को लेकर भी चर्चा में है. अब कहा जा रहा है कि अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने मुंबई में एक या दो नहीं बल्कि 10 फ्लैट खरीदे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के मुलुंड वेस्ट में 24.95 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है. यह नवनिर्मित अपार्टमेंट ओबेरॉय रियल्टी के प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट इटरनिया का हिस्सा है, जिसमें 3 BHK और 4 BHK रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट्स उपलब्ध हैं.

बच्चन परिवार ने मुंबई के मुलुंड वेस्ट में 10 अपार्टमेंट खरीदे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चन परिवार ने यहां कुल 10 अपार्टमेंट खरीदे हैं. इस डील में हर अपार्टमेंट के लिए दो डेडिकेटेड कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं. इस प्रोजेक्ट पर कुल 1.50 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी लगाई गई है. बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन ने इनमें से छह अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनकी कीमत करीब 14.77 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि अमिताभ बच्चन ने बाकी चार अपार्टमेंट खरीदे हैं.

Amitabh Abhishek bought 10 flats not 1 or 2 big investment in mumbai

Amitabh Abhishek bought 10 flats not 1 or 2 big investment in mumbai

219 करोड़ रुपये का अनुमानित इनवेस्टमेंट
इन निवेशों के साथ ही रियल एस्टेट में परिवार का निवेश भी बढ़ा है. मुंबई महानगर में सेलिब्रिटी प्रॉपर्टी के लेन-देन में साल 2020 में 25% से ज़्यादा की हिस्सेदारी रही. कहा जा रहा है कि उन्होंने 219 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से करीब 0.19 मिलियन स्केवयर फीट प्रॉपर्टी बनाई है.

संजय दत्त के साथ बेडरूम सीन देने से पहले इस एक्ट्रेस के कांपने लगे थे हाथ-पैर, फिर ‘बाबा’ की ये बात सुनकर हो गई तैयार 8

2024 में रियल एस्टेट में 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश
परिवार ने अकेले 2024 में रियल एस्टेट में 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश किया है, जिसमें ओशिवारा और मगथाने (बोरीवली ईस्ट) की प्रॉपर्टी शामिल हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अयोध्या में भी ज़मीन खरीदी
अपने आवासीय निवेशों के अलावा, अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में करीब 14.5 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 वर्ग फीट का प्लॉट भी खरीदा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.