By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Amitabh Bachchan And Malaika Arora Takes Covid 19 Vaccine First Dose They Both Share The Experience
Amitabh Bachchan ने परिवार और स्टाफ संग लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका, 47 साल की Malaika Arora ने भी लिया पहला डोज
Amitabh Bachchan And Malaika Gets 1st Dose Of Covid-19 Vaccine: अमिताभ बच्चन ने परिवार संग तो मलाइका अरोड़ा ने अकेले लगवाई कोरोना वैक्सीन.
Amitabh Bachchan Gets 1st Dose Of Covid-19 Vaccine Except Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कोरोना वायरस (Corona Virus) का पहला टीका लगवा लिया है. बता दें कि 78 साल के अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पिछले साल कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित हो गए थे. वहीं उनके परिवार में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कोरोना वायरस (Corona Virus) की चपेट में आ चुके हैं और आज लगभग हर किसी ने कोरोना की टीका लगवा लिया है.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कोरोना वायरस का पहला टीका लगवा लिया है. 78 साल के अभिनेता ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लिखा, “यह हो गया, मेरा कोविड वैक्सीनेशन आज दोपहर. सब बढ़िया है”. इतना ही नहीं, बिग बी ने ब्लॉग पर भी इस बात की जानकारी दी है, उन्होंने लिखा है, “वैक्सीनेशन हो गया, सब ठीक है. कल फैमिली मेंबर्स और स्टाफ का कोविड टेस्ट कराया था. रिजल्ट आज आया और सब ठीक है, सभी का टेस्ट निगेटिव आया है. इसलिए वैक्सीनेशन करवा लिया. सभी फैमिली मेंबर्स का हो गया, अभिषेक को छोड़कर, वे कुछ दिनों बाद लौटेंगे और वैक्सीनेशन कराएंगे.”
T 3861 –
Got it done !
My CoviD vaccination this afternoon ..
All well .. 🙏— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 1, 2021
इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नाम भी शामिल हो गया है, 47 साल की मलाइका (Malaika Arora Takes Covid-19 Vaccine) ने भी इस वैक्सिन का पहला डोज ले लिया है. मलाइका (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम पर कोरोना वेक्सीनेटेड होने की जानकारी दी है. तस्वीर में वो व्हाइट क्रॉप टॉप और जॉगर्स पहने नजर आ रही हैं और साथ ही मास्क लगाया हुआ है.
मलाइका (Malaika Arora) ने कैप्शन में लिखा ‘मैंने अपनी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. क्योंकि इसमें हम एक साथ हैं, चलो वारियर्स इस जंग को एक साथ जीतते हैं. आप भी अपनी वेक्सीन लेना ना भूलें. बता दें कि 47 साल की मलाइका (Malaika Arora) पिछले साल अगस्त 2020 में कोरोना वायरस की चपेट में आई थी.
Also Read:
-
Aishwarya Rai Green Flag Husband: 'बीवी को काम करने दो, आराध्या को संभालो', अभिषेक बच्चन के साथ बदतमीजी
-
'एक बच्चा चाहिए', मां बनना चाहती हैं राखी सावंत! बोलीं- स्पर्म डोनर की तलाश... सलमान खान छोड़कर...
-
अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, 'ऐश्वर्य' की चाबी भी है Aishwarya Rai, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के 'जादूगर'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें