आमिर खान को हटा कर अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा को बनाया गया Incredible India का नया ब्रांड एंबेसडर
अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ऐसा नाम है जो दुनिया भर में अपने काम के लिए मशहूर हैं
इनक्रेडिबल इंडिया कैंपेन को जितनी पब्लिसिटी आमिर खान के रहते पिछले 10 सालों में नहीं मिली उससे कई ज्यादा पब्लिसिटी तो तब मिल गयी जब आमिर को इस कैंपेन से निकाला गया। ख़बरों के मुताबिक ये सब इस लिए हुआ क्योंकि आमिर खान जो की इनक्रेडिबल इंडिया का चेहरा थे उन्होंने ही देश के खिलाफ ऐसा स्टेटमेंट दिया जिसने कई लोगों को हर्ट किया। आमिर खान ने कहा की हिंदुस्तान में वो अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। खैर, जब से आमिर को निकाला गया है तब से लोग यही अटकले लगा रहें है की अब कौन होगा इनक्रेडिबल इंडिया का नया चेहरा। (इन्टोलेरेंस कमेंट के बाद भारत सरकार ने आमिर खान को हटाया Incredible India कैंपेन से)
इनक्रेडिबल इंडिया कैंपेन के लिए कई नाम सामने आये। कभी सुनने में आया की सलमान खान को ब्रांड एंबेसडर बनाया जायेगा तो कभी अक्षय कुमार को। ज्यादातर लोगों का कहना था की बॉलीवुड सुपरस्टार ऐताभ बच्चन को ही इनक्रेडिबल इंडिया का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया जायेगा। खैर अब लोगों का इंतज़ार ख़त्म हुआ क्योंकि इनक्रेडिबल इंडिया कैंपेन को अपना नया ब्रांड एंबेसडर मिल गया है, और दिलचस्प बात ये है की इस बार ब्रांड एंबेसडर एक नहीं बल्कि दो एक्टर्स हैं। (इन्टोलेरेंस कमेंट का असर: आमिर खान को हटाकर अमिताभ बच्चन को बनाया गया Incredible India का नया ब्रांड एंबेसडर)
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को इनक्रेडिबल इंडिया का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ऐसा नाम है जो दुनिया भर में अपने काम के लिए मशहूर हैं। ऐसे में इन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने से देश के टूरिज्म में यक़ीनन फर्क पड़ेगा। ख़ास बात ये भी है की पहली बार किसी महिला को इनक्रेडिबल इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है जिससे ये साबित होता है की अब देश में महिलाओं को भी पुरषों जितना दर्जा मिलने लगा है। ये दुनिया को एक पोसिटिव मेसेज देता है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें