Amitabh Bachchan And Shatrughan Sinha Never Worked Together Again Not Talk For 20 Years Due To Rekha
इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर कभी एक साथ काम नहीं किया, न ही 20 साल तक की बात, क्यों?
Shatrughan Sinha and Amitabh Bachchan: शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन दोनों ही अपने ज़माने के बड़े स्टार रहे हैं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया. लेकिन बाद में इनके बीच ऐसा क्या हुआ जिसके बाद न तो इन्होंने आपस में कभी बात की न ही कभी किसी फिल्म में साथ काम किया.
Amitabh Bachchan and Shatrughan Sinha never worked together again not talk for 20 years due to rekha
Shatrughan Sinha and Amitabh Bachchan ने हिंदी सिनेमा में कई सुपहिट फिल्मों में काम किया. जैसे काला पठार, शान, दोस्ताना, परवाना, रास्ते का पत्थर, बॉम्बे टू गोवा. ‘नसीब’ इनकी आखिरी फिल्म थी. इसके बाद इन्होंने साथ में काम नहीं किया. यही नहीं 20 साल तक बात तक नहीं की. कुछ लोगों का मानना है कि अमिताभ 70 के दशक में सुपरस्टार बन चुके थे. उन्होंने दीवार, जंजीर, शोले जैसी कालजयी फिल्मों में काम किया. लोग उनके दीवाने हो रहे थे. लेकिन शत्रु का भी जलवा बरकरार था.
ऐसे में शत्रुघ्न को लगने लगा था कि अमिताभ, उनकी लोकप्रियता से जल रहे हैं. उन्होंने ये भी दावा किया कि बिग बी ने उन्हें कई फिल्मों से हटाने की कोशिश की. क्योंकि लोग शत्रुघ्न के सीन पर ज्यादा तालियां बजाते थे. फिल्म काला पठार में भी उनके की सीन काट दिए गए थे.
फिल्म नसीब के बाद भी दोनों ने कई प्रोजेक्ट साइन तो किए लेकिन कॉम्पिटिशन होने के कारण पीछे हट गए. फिर दोनों ने कभी साथ न काम करने का फैसला किया.
फिल्म काला पत्थर की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी. कुछ लोगों का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने रेखा के साथ अमिताभ का नाम लिया था जिससे वो नाराज हो गए थे. शुत्र ने इस बात का जिक्र अपनी आत्मकथा में भी किया है.
उन्होंने लिखा- बिग बी एक एक्ट्रेस से मिला करते थे. दोनों का करीबी रिश्ता था. लेकिन वो उस एक्ट्रेस को हमसे मिलवाते नहीं थे. शुत्रघ्न के इस खुलासे के बाद वो रेखा का नाम बिग बी से जोड़ने लगे थे. एक्टर ने बताया कि फिर अभिनेता ने रेखा और अमिताभ से बात नहीं की. बाद मे जाकर उनकी दोस्त पूनम ढिल्लों ने कई साल बाद वापस रेखा से दोस्ती करवाई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.