बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा हमेशा फिल्मों से दूर ही रही हैं. श्वेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वे अक्सर अपनी मां (जया बच्चन) के साथ फिल्मों के सेट पर जाया करती थीं. हालांकि मां और पापा के बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने उनके साथ बेहद कम समय ही बिताया. श्वेता के मुताबिक, मैंने स्कूल समय में कुछ प्ले (नाटकों) में काम किया था. स्कूल के एक प्ले में मैंने हवाइयन गर्ल (हवाई द्वीप की लड़की) का किरदार निभाया था. लंबी रिहर्सल के बाद मैं बैकस्टेज यह किरदार निभाने को तैयार थी लेकिन नाटक के क्लाइमैक्स में मैं अपना शॉट भूल गई और वो मेरे लिए बेहद खराब एक्सपीरियंस रहा. उसके बाद से स्टार्ट, साउंड, कैमरा, एक्शन…ये मेरे लिए बेहद डरावने वर्ड बन गए. लेकिन लगता है श्वेता ने अभी इन्हीं डरावने वर्ड को अपनी हिम्मत बनाने का फैसला किया है. श्वेता अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ बहुत जल्द एक एड फिल्म में नजर आने वाली हैं.
बता दें कि अमिताभ बच्चन और श्वेता ने हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए शूट किया है. इस शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जोकि सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है. तस्वीरों में साफ पता चल रहा है कि इस एड में इनका किरदार मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करता है. अमिताभ एक बुजुर्ग की भूमिका में है और श्वेता उनका सहारा बनी हुई है ताकि वह ठीक से चल पाए. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस एड का प्रसारण जुलाई में किया जाएगा. इस एड में एक पिता औ बेटी के रिश्ते को दिखाने की कोशिश की जाएगी. खबरें यह भी है कि इस एड को हिंदी के साथ-साथ मलयालम भाषा में भी बनाया जाएगा.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.