अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार को अदारकारी में महारत हासिल है. ये एड उसी बात का एक नमूना है. अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता नंदा ने पहली बार एक साथ काम किया है. ये एड एक ज्वलैरी ब्रांड का है. वीडियो में दिखाया है कि किस तरह बिग बी थके हुए…हांफते अपनी बेटी के साथ पेंशन के दफ्तर पहुंचते हैं. पेंशन का नाम सुनते ही वहां के कर्मचारी उन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजते हैं. कोई किसी काउंटर से साइन करवाने कहता है तो कोई किसी कांउटर से. इससे परेशान होकर जब वे बैंक के मैनेजर के पास पहुंचते हैं तो वहां भी वही रवैया देखने को मिलता है. लेकिन फिर बिग बी एक ऐसी बात कहते हैं जो दिल को छू जाती है. ये वीडियो पेंशन के दौरान बूढ़े लोगों को झेलने वाली परेशानियां तो दिखाता ही है वहीं ऐसे लोगों को सबक भी सिखाता है जो दूसरों का पैसा हड़पने की मंशा रखते हैं. बिग ने इस ऐड को अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है. बिग बी ने इसके साथ कैप्शन लिखा- ‘मेरे लिए भावुक क्षण है…जब भी मैं इसे देख रहा हूं आंखों में पानी भर जा रहा है. बेटियां सबसे बेस्ट हैं.’ देखिए ये एड…
बता दें,महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा हमेशा फिल्मों से दूर ही रही हैं. श्वेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वे अक्सर अपनी मां (जया बच्चन) के साथ फिल्मों के सेट पर जाया करती थीं. हालांकि मां और पापा के बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने उनके साथ बेहद कम समय ही बिताया. श्वेता के मुताबिक, मैंने स्कूल समय में कुछ प्ले (नाटकों) में काम किया था. स्कूल के एक प्ले में मैंने हवाइयन गर्ल (हवाई द्वीप की लड़की) का किरदार निभाया था. लंबी रिहर्सल के बाद मैं बैकस्टेज यह किरदार निभाने को तैयार थी लेकिन नाटक के क्लाइमैक्स में मैं अपना शॉट भूल गई और वो मेरे लिए बेहद खराब एक्सपीरियंस रहा. उसके बाद से स्टार्ट, साउंड, कैमरा, एक्शन…ये मेरे लिए बेहद डरावने वर्ड बन गए. लेकिन लगता है श्वेता ने अभी इन्हीं डरावने वर्ड को अपनी हिम्मत बनाने का फैसला किया है.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.