सामने आई बच्चन परिवार की नई 'फैमिली फोटो', अब इतनी बड़ी हो गई है अभिषेक-ऐश्वर्या की लाडली आराध्या बच्चन

वायरल हो रही फोटो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन अपनी नातिन नव्य नवेली नंदा और पत्नी जया बच्चन के पीछे खड़े हैं. जबकि घर के अन्य सदस्य श्वेता नंदा, अगस्त्य नंदा, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी फोटो में दिखाई दे रहे हैं.

Published date india.com Published: April 18, 2022 7:01 PM IST
सामने आई बच्चन परिवार की नई 'फैमिली फोटो', अब इतनी बड़ी हो गई है अभिषेक-ऐश्वर्या की लाडली आराध्या बच्चन

Amitabh Bachchan Family Photo: बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली स्टार्स में से एक हैं. उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाते हैं. हाल ही में ऐश्वर्या ने अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसे नेटिजेंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. फोटो में अमिताभ बच्चन, अभिषेक (Abhishek Bachchan), जया (Jaya Bachchan) और ऐश्वर्या के अलावा उनकी ननद श्वेता सहित परिवार के सभी सदस्य दिखाई दे रहे हैं. फोटो को इंस्टाग्राम पर भी खूब लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं.

फोटो में है कौन-कौन?

बॉलीवुड में बच्चन परिवार का अपना रुतबा है, घर में चार-चार दिग्गज एक्टर अमिताभ, जया, अभिषेक और ऐश्वर्या के होने की वजह से फिल्मी गरियारे में भी फैमिली सुर्खियों में रहती है. वायरल हो रही फोटो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन अपनी नातिन नव्य नवेली नंदा और पत्नी जया बच्चन के पीछे खड़े हैं. जबकि घर के अन्य सदस्य श्वेता नंदा, अगस्त्य नंदा, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी फोटो में दिखाई दे रहे हैं. फोटो देख सोसल मीडिया यूजर्स भी तारीफों पुल बांध रहे हैं.

‘बच्चन परिवार से सीखे बॉलीवुड’

नेटिजेंस ऐश्वर्या राय की इस फोटो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. किसी ने बच्चन परिवार को ब्यूटीफुल फैमिली बताया तो किसी ने ऐश्वर्या की खूबसूरती की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड को बच्चन परिवार से सीखना चाहिए कि डाउन टू अर्थ कैसे रहा जाता है. फोटो पर अब तक 12 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है. बता दें कि इंस्टाग्राम ऐश्वर्या ने बिना कैप्शन के ये तस्वीर शेयर की है. फोटो कहां ली गई है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.