By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Amitabh Bachchan Follows Congress On Twitter Congress Party Replied Thank You
ट्विटर पर अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस को किया फॉलो, कांग्रेस ने कहा थैंक्यू बच्चन जी
बच्चन परिवार और गांधी परिवार का एक दूसरे के यहां आना जाना लगा रहता था. लेकिन बोफोर्स घोटाले के दौरान दोनों परिवार के संबंधों में तल्खियां आ गईं जिसके बाद से दोनों के बीच का संबंध लगभग टूट गया.
नई दिल्ली. एक दौर था जब लोग राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन की दोस्ती की मिसाल दिया करते थे. उस समय ना राजीव देश के प्रधानमंत्री थे और न ही अमिताभ महानायक बने थे. बच्चन परिवार और गांधी परिवार का एक दूसरे के यहां आना जाना लगा रहता था. लेकिन बोफोर्स घोटाले के दौरान दोनों परिवार के संबंधों में तल्खियां आ गईं जिसके बाद से दोनों के बीच का संबंध लगभग टूट गया. इस घटना के बाद से दोनों परिवार का मिलना जुलना भी खत्म सा हो गया. परिस्थितियां बदलीं, राजीव गांधी के निधन के बाद सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं और उधर अमिताभ भी अपने करियर के लिए दिल्ली छोड़ मायानगरी चले गए.

फाइल फोटो
लेकिन अब एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि फिर ले गांधी परिवार और बच्चन परिवार के रिश्ते में सुधार हो रहा है. इसका नजारा तब देखने को मिला जब अमिताभ बच्चने ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी के ट्विटर पेज को फॉलो किया. कांग्रेस पार्टी ने भी अमिताभ बच्चन के प्रति इसके लिए आभार जताते हुए लिखा, “फॉलो करने के लिए धन्यवाद बच्चन जी. हमारी तरफ से ‘102 नॉट आउट’ के लिए आपको शुभकामनाएं. हमारे पास खुशियां मनाने की एक और वजह ये है कि आज हमारे 40 लाख फॉलोवर हो गए हैं.”
Thank you @SrBachchan ji for the follow. We wish you all the best for ‘102 not out’.
We’ve another reason to celebrate. We have 4 million followers today. Thank you everybody!#INCLovesYou
— Congress (@INCIndia) February 9, 2018
1984 में अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस की टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में अमिताभ को बंपर जीत मिली थी और वह इलाहाबाद से सांसद बने थे. लेकिन 1987 में बोफोर्स स्कैंडल के बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ गए थे. तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी अमिताभ बच्चन के अच्छे दोस्त थे. हालांकि अमिताभ मीडिया में अपने और कांग्रेस के बीच संबंधों के बारे में बात करने से बचते रहे हैं. ‘102 नॉट आउट’ अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म है जिसमें 27 सालों बाद अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर एक साथ दिखेंगे. यह फिल्म एक बाप और बेटे के बीच बेहद संवेदनशील और दोस्ताना संबंध पर आधारित है.
Also Read:
-
Sholay: 50 साल पुराने होली के गाने में100 टन लगा था गुलाल, 10 दिन चली थी शूटिंग, 2000 दिन तक थियेटर पर लगी रही फिल्म
-
क्या अयातुल्लाह खामेनेई थे भारत के दोस्त? कश्मीर से CAA तक बयानबाजी और 'त्याग' की सियासत का सच
-
2,800 Cr का मालिक हाथ-पैर धोकर पड़ गया था इस एक्ट्रेस के पीछे! नहीं मानी तो 10 मिनट में खरीद लिया बिग बी के सामने वाला बंगला
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें