स्कूल में Aaradhya की परफॉर्मेंस देख Amitabh Bachchan की चौड़ी हुई छाती, पोती के लिए इंटरनेट पर लिखी ये बात

सोशल मीडिया पर आराध्या की परफॉर्मेंस देख रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के रिएक्शन का भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: December 17, 2023 1:01 PM IST
स्कूल में Aaradhya की परफॉर्मेंस देख Amitabh Bachchan की चौड़ी हुई छाती, पोती के लिए इंटरनेट पर लिखी ये बात

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती और अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उनके Dhirubhai Ambani International School में एक एनुअल फंक्शन हुआ जिसमें आराध्या बच्चन, शाहरुखान के बेटे अबराम और सैफ-करीना और करण जौहर के बच्चों ने शानदार परफॉर्मेंस दी. सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा आराध्या बच्चन की परफॉर्मेंस के वीडियो वायरल हो रहे हैं, और उनकी जमकर तारीफ की जा रही है. खुद अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ आराध्या का प्ले देखने पहुंचे थे. पोती की परफॉर्मेंस देख दादा अमिताभ की छाती खुशी से फूल गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है. ‘बिग बी’ न केवल एक्स (ट्विटर) का सहारा लिया, बल्कि अपने ब्लॉग में भी आराध्या का जिक्र किया.

अमिताभ बच्चन ने जाहिर की अपनी खुशी

अपनी पोती आराध्या बच्चन को मंच संभालते देख आम दर्शकों की तरह अमिताभ बच्चन भी काफी इंप्रेस हुए. अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी ने अपने स्कूल (धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल) में एनुअल फंक्शन के दौरान शानदार परफॉर्मेंस दी, उन्होंने स्टेज पर नेगेटिव रोल प्ले किया. इस एनुअल फंक्शन में अमिताभ अपने बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोते अगस्त्य नंदा के साथ शामिल हुए थे, जिन्होंने हाल ही में ‘द आर्चीज’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘मैं जल्द ही आपके साथ रहूंगा.. आराध्या के स्कूल में कॉन्सर्ट और उसके प्रदर्शन में व्यस्त हूं.. हम सभी के लिए यह खुशी और गर्व का पल है.. स्टेज पर यह पूरी तरह से स्वाभाविक है, छोटी अब बड़ी हो गई है.’

ऐश्वर्या राय की आंखों में आए खुशी के आंसू

अमिताभ ने ट्विटर (अब X) पर भी आराध्या की परफॉर्मेंस पर प्राउड और शुखी जाहिर की. इस बीच सोशल मीडिया पर आराध्या की परफॉर्मेंस देख रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के रिएक्शन का भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ‘पूनियिन सेलवन 2’ में नजर आईं ऐश्वर्या ने आराध्या के लिए जमकर चियर किया, उनके चेहरे पर प्राउड वाली फीलिंग्स नजर आई. अपनी बेटी को स्टेज पर इतना अच्छा परफॉर्म करता देख उनकी आंखों में खुशी आसानी से देखी जा सकती है. सोशल मीडिया पर भी आराध्या की जमकर तारीफ हो रही है. बता दें कि आराध्या समेत बॉलीवुड के कई स्टार किड्स मुंबई के बांद्रा में स्थित Dhirubhai Ambani International School में पढ़ रहे हैं, जहां की सालाना फीस कम से कम 1 लाख 70 हजार और अधिकतम 9 लाख 65 हजार रुपये है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.