अमिताभ बच्चन से ज्यादा वायरल हो गई उनकी पड़ोसन, वीडियो ने मचाया बवाल...लोग बोले- नसीब है भाई?

Amitabh Bachchan Padosan Viral Video: नए साल की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने अपने बंगले जलसा पर फैंस के साथ मुलाकात करके की. लेकिन इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जो सोशल मीडिया पर छा गया.

Published date india.com Published: January 5, 2026 2:42 PM IST
Amitabh Bachchan Padosan Viral Video his neighbour stole the limelight
Amitabh Bachchan Padosan Viral Video his neighbour stole the limelight

Amitabh Bachchan Viral Padosan: वैसे तो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जब भी अपने फैंस से मिलते हैं वो पल अपने आप में ही खास होता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. जब बिग बी नए साल के अवसर पर अपने बंगले जलसा पर फैंस का खुले दिल से स्वागत कर रहे थे और इतना प्यार देने के लिए आभार प्रकट कर रहे थे, वहीं लोग इस पल को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे. लेकिन इसी बीच एक ऐसा पल आया जिसने पूरा सीन ही पलटकर रख दिया.

कौन आया फ्रेम में?
दरअसल, जब लोग अमिताभ बच्चन को अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे तभी उनकी एक पड़ोसन फ्रेम में आ गई. बिल्कुल सीधी-सादी दिखने वाली इस महिला ने बिग बी को हाथ जोड़कर अभिवादन किया, उनका ये छोटा सा जेस्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

क्या रिकॉर्ड हुआ?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब लोग अमिताभ बच्चन की एक झलक को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लेना चाहते थे तभी उनके कैमरे का फोकस धीरे-धीरे उस महिला पड़ोसन पर शिफ्ट हो गया. उनका सादगी भरा अंदाज़ लोगों को इतना पसंद आया कि कमेंट सेक्शन में पड़ोसन की चर्चा होने लगी.

लोगों ने किए कमेंट्स
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने कमेंट्स से सेक्शन भर दिया. एक यूजर ने लिखा-ऐसी सादगी कम ही देखने को मिलती है. वहीं एक ने लिखा- वहीं एक ने लिखा- अपना नसीब है भाई. एक ने लिखा-असल स्टार तो ये मैडम है. एक यूजर ने तो ये तक कह दिया आज बिग नहीं उनकी पड़ोसन ट्रेंड कर रही है. दरअसल, इस सादगी के साथ महिला का बिग को हाथ जोड़कर अभिवादन करना भा गया.

बिग बी ने कैसे किया रिएक्ट

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जब पड़ोसन महिला ने हाथ जोड़कर बिग बी का अभिवंदन किया वहीं अमिताभ बच्चन ने भी मुस्कुराकर हाथ जोड़ दिए. लोगों का रिएक्शन देखकर आप अंदाजा लगा सकता है कि इस दौर में इतनी सिंपलीसिटी के साथ बिहेव करना लोगों को आज भी अट्रैक्ट करता है. यही है कि इस महिला ने सारी लाइमलाइट लूट ली.

इस वीडियो का वायरल होना दर्शाता है कि कभी-कभी किसी स्टार का नहीं बल्कि एक आम इंसान का भी जेस्चर आपका दिल जीत लेता है. बता दें, अमिताभ बच्चन इतना प्यार देने के लिए हमेशा फैंस को धन्यवाद देते हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.