इन्टोलेरेंस कमेंट का असर: आमिर खान को हटाकर अमिताभ बच्चन को बनाया गया Incredible India का नया ब्रांड एंबेसडर
इसके पहले अमिताभ बच्चन गुजरात टूरिज्म और उत्तरप्रदेश टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं
आमिर खान का इन्टोलेरेंस कमेंट उनपर कितना भारी पड़ा ये हमने आपको हाल ही में बताया था। खबरों के मुताबिक भारत सरकार ने आमिर खान के इन्टोलेरेंस स्टेटमेंट को बहुत सीरियसली लिया और उन्हें Incredible India के ब्रांड एंबेसडर के पोस्ट से हटा दिया। आमिर खान की जगह अब टूरिज्म मिनिस्ट्री ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को Incredible India कैंपेन का ब्रांड एंबेसडर चुना है। (इन्टोलेरेंस कमेंट के बाद भारत सरकार ने आमिर खान को हटाया Incredible India कैंपेन से)
ख़बरों के मुताबिक सरकार ने इस कैंपेन के लिए बिग B से बात की है और वो इसके लिए राज़ी भी हो गए हैं। इसके पहले अमिताभ बच्चन गुजरात टूरिज्म और उत्तरप्रदेश टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। रही आमिर खान की बात को टूरिज्म मिनिस्टर महेश शर्मा का कहना है की आमिर खान को हटाया नहीं गया है बल्कि उनका कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म हो गया है। (डर के मारे आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव को मुंबई छोड़ कर जाने के लिए कहा)
सूत्रों के मुताबिक आमिर खान को इस कैंपेन से इसलिए हटाया क्योंकि उन्होंने कहा था की देश में इन्टोलेरेंस है। आमिर खान ने ये भी कहा था की अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर उन्हें डर लग रहा है। उनकी पत्नी किरण राव ने भी देश छोड़ने की उन्हें सलाह दी है। आमिर खान के इस बयान के बाद लोगो ने जम कर उनका विरोध किया और शायद लोगों का रिएक्शन देखने के बाद ही आमिर खान को पद से हटा दिया गया।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें