Throwback Photo: कभी खिलाया था रणबीर कपूर को अपनी गोद में अब 'ब्रह्मास्त्र' में कर रहे हैं साथ काम, अमिताभ बच्चन ने तारीफ में कही ये बात

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन अपने को-स्टार रणबीर कपूर के साथ कई फोटोज शेयर कर चुके हैं.

Published date india.com Published: February 27, 2020 11:42 AM IST
throwback photo
throwback photo

नई दिल्ली: अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है. फिल्म के स्टार कास्ट आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है. अमिताभ बच्चन ने एक थ्रो बैक फोटो शेयर की है जिसमें वह छोटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन अपने को-स्टार रणबीर कपूर के साथ कई फोटोज शेयर कर चुके हैं.

अमिताभ ने सोशल मीडिया पर 1990 और 2020 का एक कोलाज शेयर किया है. जिसमें एक फोटो ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट की है जबकि दूसरी फोटो साल 1990 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म अजूबा के सेट की है. 1990 की इस फोटो में नन्हे रणबीर कपूर शशि कपूर के साथ अमिताभ बच्चन से मिलने सेट पर पहुंचे थे.

इस फोटो को शेयर करने के साथ ही अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- ‘ तब और अब बड़ी -बड़ी हैरान आँखें , रणबीर की ,अजूबा के सेट पे , शशि जी और मेरे साथ ; और अब एक मंझा हुआ सशक्त रणबीर , ‘ब्रहमास्त्र’ के सेट पे !! 1990 से 2020 .. “समय चलता है अपनी सिद्ध चाल’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.