By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Amitabh Bachchan Shares Throwback Photos Of Sridevi Khuda Gawah And Irfan Khan Piku
अमिताभ बच्चन ने शेयर की श्रीदेवी और इरफान खान के साथ फोटो, लिखा- ‘दोनों छोड़कर चले गए’
उन्होंने दोनों फिल्मों के सीन शेयर करके दोनों को ही याद किया है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. बिगबी ज्यादातर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादें शेयर करते रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. अमिताभ बच्चन ने एक फोटो श्रीदेवी के साथ डाली है. यह फोटो उनकी फिल्म खुदा गवाह की है. बता दें कि फिल्म खुदा गवाह को 28 साल पूरे हो चुके हैं इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ श्रीदेवी भी थी. वहीं उन्होंने दूसरी फोटो फिल्म पीकू की डाली है जिसके 5 साल पूरे हो चुके हैं. इस फोटो में वह इरफान खान के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने दोनों फिल्मों के सीन शेयर करके दोनों को ही याद किया है. साथ एक इमोशनल कैप्शन लिखा है.
फोटो शेयर कर अमिताभ बच्चन ने लिखा- खुदा गवाह के 28 साल…. पीकू के 5 साल. आज 8 मई को और उन दोनों को याद करते हुए जो हमे छोड़कर चले गए. अपने ब्लॉग में खुदा गवाह के बारे में लिखते हुए श्रीदेवी को याद किया. उन्होंने लिखा- खुदा गवाह के 28 साल…. पीकू के 5 साल. यादों में जीवित हैं. वहाँ से दोनों की याद में खो गया .. उपस्थिति और प्रतिभा में असाधारण. “उन्होंने ब्लॉग में निर्देशक मुकुल एस आनंद के बारे में भी बात की. उन्होंने लिखा- तीसरा व्यक्ति भी खुदा गवाह से है. डायरेक्टर मुकुल एस आनंद हमे बहुत जल्दी छोड़कर चले गए थे. उनकी आंखों में जादुई कैमरा लेंस था.
View this post on Instagramplease come back!💔 #irrfankhan
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
वहीं पीकू के 5 साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने भी इरफान खान के साथ टेनिस खेलते हुए वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा- प्लीज वापिस आ जाओ इरफान.
Also Read:
-
20 साल पुरानी फिल्म में Rani Mukerji ने खुद से 36 साल बड़े अभिनेता को किया था Kiss, बवाल हो गया, गुस्सा हो गई थीं जया बच्चन?
-
20 साल पुरानी फिल्म में Rani Mukerji ने खुद से 36 साल बड़े अभिनेता को किया था Kiss, बवाल हो गया, गुस्सा हो गई थीं जया बच्चन?
-
'प्रेग्नेंट श्रीदेवी को सास ने पेट में मारा था मुक्का'? घर तोड़ने वाली औरत के मिलते थे ताने, शादीशुदा मर्द को पति बनाने की मिली थी सजा!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें