By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Amitabh Bachchan Tweeted On Completion Of 47 Years Of Zanjeer Wrote Lockdown Has No Schedule Syndrome
अमिताभ बच्चन ने 'जंजीर' के 47 साल पूरा होने पर किया ट्वीट, लिखा - लॉकडाउन में 'कोई शेड्यूल नहीं' सिंड्रोम है
इस फिल्म में जया बच्चन, प्राण, अजीत और बिंदू भी प्रमुख किरदारों में थे.
मुंबई: प्रकाश मेहरा की आइकॉनिक फिल्म ‘जंजीर’ आज से 47 साल पहले 11 मई को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने हिंदी मुख्यधारा के सिनेमा के विषयों को बदल कर रख दिया. सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन अवतार को जन्म दिया, जिसने बॉलीवुड के हीरो की मर्दानगी को हमेशा के लिए बदल दिया.
T 3527 – 47 years of ZANJEER .. !! pic.twitter.com/qvwoZPBGtW
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 10, 2020
बिग बी ने ‘जंजीर’ की याद में अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट भी किया. गौरतलब है कि इस फिल्म ने दिवंगत मेहरा को सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मकारों की श्रेणी में ला खड़ा किया. इस फिल्म में जया बच्चन, प्राण, अजीत और बिंदू भी प्रमुख किरदारों में थे. बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा, “जंजीर के 47 साल. इस ट्वीट में उन्होंने एक पोस्टर भी जोड़ा है, जिसमें वह और अभिनेता प्राण नजर आ रहे हैं.” हालांकि पोस्टर को देख कर लग रहा है कि वह काफी पुराना है. वहीं उस पर लिखा है, “जंजीर के 42 साल’.
वहीं बिग बी ने लॉकडाउन के कारण अपनी व्याकुलता को बताने के लिए बी ब्लॉग का सहारा लिया है. उन्होंने ब्लॉग में लिखा, “महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में ‘कोई शेड्यूल नहीं’ सिंड्रोम अब एक व्यापक वास्तविकता है. कई वर्क शेड्यूल निर्धारित समय के बाद भी काम करते हैं, सिस्टम बदल गया है और इसके बदलाव के लिए समायोजन उल्लेखनीय है.” बिग बी ने कहा कि मानवता में परिवर्तन और समायोजन की क्षमता है.
Also Read:
-
Bollywood Numerology: ‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी’...फिर तो खुद की भी नहीं सुनते मूलांक 3 वाले
-
Bollywood Numerology: ‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी’...फिर तो खुद की भी नहीं सुनते मूलांक 3 वाले
-
क्या देश में फिर लौटेगा लॉकडाउन? अफवाहों के बीच केंद्र सरकार ने किया साफ, PM मोदी के बयान के बाद चर्चा हुई तेज
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें