इस एक्ट्रेस को दीवानों की तरह चाहते थे अमिताभ बच्चन, भरी महफ़िल में किया था स्मूच

एक पार्टी में यह एक्ट्रेस डैनी के साथ डांस कर रही थी तभी अमिताभ ने इस एक्ट्रेस को अचानक स्मूच कर दिया था।

Published date india.com Updated: August 19, 2016 12:31 AM IST
Amitabh Bachchan was crazy about Amrita singh  | इस एक्ट्रेस को दीवानों की तरह चाहते थे अमिताभ बच्चन, भरी महफ़िल में किया था स्मूच

बॉलीवुड की प्रेम कहानियों की जब बात निकलती है तो महानायक अमिताभ बच्चन और हसीनाओं की हसीना रेखा की प्रेम कहानी की याद खुद बा खुद आ जाती है। अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है। लेकिन आज हम आपको अमिताभ बच्चन के उस प्यार के बारे में बताएँगे जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सूना होगा। रेखा के अलावा बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस को अमिताभ दीवानों की तरह चाहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 80 के दशक की इस हसीना ने अमिताभ के रातों की नींदे चुरा ली थीं।

ख़बरों के मुताबिक अमृता की खूबसूरती ने अमिताभ पर ऐसा जादू चलाया की अमिताभ अमृता के दीवाने हो गए थे। उसी दौर की वेबसाईट इंडिया फोरम डॉट कॉम और मशहूर मैगज़ीन स्टार एंड स्टाइल में अमृता के लिए अमिताभ के जूनून को लेकर ख़ुलासा किया गया था।अमिताभ 45 साल की उम्र में थे और अमृता सिंह महज़ 29 साल की थीं।यह भी पढ़ें: SHOCKING!!! आख़िरकार अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा खान का 18 साल पूराना रिश्ता टूट गया.. 

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

16 साल छोटी अमृता के लिए अमिताभ की दीवानगी की हद को बयान करती एक ऐसीही चौंकानेवाली दास्ताँ इंडिया फोरम डॉट कॉम ने लिखी थी। रिपोर्ट के मुताबिक़ अमृता पियानो बार की पार्टी में अपने कुछ दोस्तों के साथ एंजॉय कर रही थी। अमिताभ अपने दोस्त डैनी के साथ पार्टी में शरीक हुए थे। अमिताभ की पत्नी जाया बच्चन देश से बहार गई हुई थी। इसी पार्टी में जब अमृता और डैनी डांस कर रहे थे तब अमिताभ ने अचानक अमृता को अपनी ओर खींचा और उन्हें स्मूच करने लगे।यह भी पढ़ें:ऋतिक रोशन ने अक्षय कुमार के बारे में दिया बेहद चौंकानेवाला बयान  आप भी हो जाएंगे हैरान.. 

अचानक हुई इस हरकत के कारण अमृता कुछ कह ना पाई और भाग कर रेस्ट रूम की ओर जाने लगी। तभी अमिताभ अमृता के पीछे गए लेकिन अमृता ने अमिताभ को ऐसा कुछ बोला की अमिताभ ने अपना आपा खो दिया था। अमिताभ क्रिकेटर रावी शास्त्री और एक्टर विनोद खन्ना को भला बुरा कहने लगे। इस पूरी घटना से पार्टी में मौजूद तमाम मेहमान हैरान हो गए थे और अमृता काफ़ी गुस्से से इस पार्टी से चली गई थीं।रिपोर्ट में यह भी कहा गया की अमिताभ ने इस हरकत के लिए अमृता से कुछ दिन बाद माफ़ी मांग ली थी।यह भी पढ़ें:SHOCKING!!! अक्षय कुमार की ‘रुस्तम’ के बारे में हुआ चौंकानेवाला ख़ुलासा, अक्षय कुमार को शायद ही माफ़ कर पाएगी नौसेना..

बता दें की, अमिताभ का नाम अमृता के अलावा रेखा, परवीन बॉबी और ज़ीनत अमान जैसी अदाकाराओं से भी जुड़ चूका है। हालाँकि इस बारे में बॉलीवुड में कभी किसीने खुलकर बातें नहीं की हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.