'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आएंगी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या, बिग बी ने कहा-'बेटियां...'

KBC: कौन बनेगा करोड़पति में हर हफ्ते शानदार शुक्रवार एपिसोड में आएंगी अमिताभ बच्चन की बेटी और नातिन.

Published date india.com Updated: November 25, 2021 12:07 PM IST
Amitabh Bachchan welcomes daughter Shweta Bachchan, granddaughter Navya Naveli on KBC 13
Amitabh Bachchan welcomes daughter Shweta Bachchan, granddaughter Navya Naveli on KBC 13

Amitabh Bachchan Welcomes Daughter Shweta Bachchan & Navya Naveli on KBC 13: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) इन दिनों जमकर लोगों का मनोरंजन कर रहा है और हर हफ्ते शानदार शुक्रवार एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट आते हैं जो किसी खास काम के लिए शो में आते हैं. ऐसे में इस हफ्ते शो में जो मेहमान आएंगे और भी खास होने वाले हैं औऱ ये कोई औऱ नहीं बल्कि बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) और नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) हैं.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दोनों के साथ ट्विटर पर फोटो शेयर की है जिसमें वह डार्क ग्रे कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैं. श्वेता ने ब्लू कलर का आउटफिट पहना है. वहीं नव्या (Navya Naveli Nanda) ने लाइट ब्लू कलर के ड्रेस के ऊपर ब्लू कलर का ब्लेजर पहना है. इस फोटो को शेयर करने के साथ बिग बी ने लिखा, ‘बेटियां सबसे प्यारी, उनका ही जहान.’ बिग बी के इस पोस्ट को खूब लाइक्स मिल रहे हैं और दर्शक इसका जमकर इंतजार कर रहे हैं.

अमिताभ ने श्वेता और नव्या के साथ ‘केबीसी 13’ की शूटिंग के कुछ लम्हों को अपने ब्लॉग पर शेयर किया है, ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं. बता दें कि अमिताभ ‘केबीसी’ में आने वाले हर मेहमान के साथ सिर्फ गेम ही नहीं खेलते, बल्कि मस्ती-मजाक भी करते हैं. ऐसे में इश बार देखना होगा कि आखिर घर के कौन-कौन सी बातें इस बार शो में पता चलती हैं. बता दें कि बिग बी की नातिन नव्या ऐक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.