By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Amitabh Bachchans Grand Daughter Navya Naveli Nanda Is In A Serious Relationship With Siddhant Chaturvedi Relationship Rumours Went Viral
Amitabh Bachchan की नातिन Navya Naveli Nanda इस एक्टर के साथ हैं सीरियस रिलेशनशिप में..! नाम जानकर नहीं होगा यकीन
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) की रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है.
Siddhant Chaturvedi-Navya Naveli Nanda in Relationship: बॉलीवुड की दुनिया में इन दिनों शादी का माहौल है. इसके साथ ही बी टाउन के कुछ कपल्स भी सुर्ख़ियों में हैं. फिल्मी दुनिया में आए दिन नई नई जोड़ियों की खबरें आती हैं. हाल ही में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और अरजित तनेजा (Arjit Taneja) की रिलेशनशिप की खबरें वायरल हुई थीं मगर अब जिस कपल की खबरे आ रही हैं उसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है.
जी हां, ‘गली बॉय’ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि सिद्धांत चतुर्वेदी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) को डेट कर रहे हैं. इस खबर को सुनकर सिद्धांत के फैंस बेहद खुश नज़र आ रहे हैं. नव्या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनकी पर्सनल लाइफ भी लाइमलाइट में रह चुकी हैं.
पीपिंग मून की खबर की मानें तो सिद्धांत और नव्या सीरियस रिलेशनशिप में हैं. कई मीडिया पोर्टल्स ने इस खबर की पुष्टि भी की है मगर सिद्धांत और नव्या की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है. दोनों अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साधे हुए हैं.
बता दें कि नव्या नंदा के नाना अमिताभ बच्चन भी सिद्धांत के अभिनय की तारीफ कर चुके हैं. गौरतलब है कि नव्या नंदा श्वेता नंदा और निखिल नंदा की बेटी हैं और वो अक्सर अपने हुस्न से कहर बरपाती हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें