कौन हैं Amitabh Bachchan के दामाद निखिल नंदा? श्वेता बच्चन के पति अरबों के हैं मालिक

Who Is Shweta Bachchan Husband Nikhil Nanda: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेत बच्चन अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर क्या करते हैं उनके पति और कितने अरबों के हैं वो मालिक.

Published date india.com Published: September 1, 2024 11:07 AM IST
कौन हैं Amitabh Bachchan के दामाद निखिल नंदा? श्वेता बच्चन के पति अरबों के हैं मालिक

Who Is Shweta Bachchan Husband Nikhil Nanda: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं और कुछ समय पहले बिग बी ने अपनी बेटी के नाम अपना एक घर भी दे दिया था. हालांकि ऐसा नहीं है कि श्वेता का पास दौलत नहीं है, बल्कि उनके पति अरबो के मालिक है और वो एस्कॉर्ट्स ग्रुप को चलाते हैं. दरअसल साल 2018 में निखिल नंदा के पिता राजन नंदा का निधन हो गया था जिसके बाद पूरा बिजनेस निखिल ही संभालते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन है नंदा परिवार और कितनी संपत्ति के हैं वो मालिक.

निखिल नंदा का बॉलीवु़ड से क्या है कनेक्शन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन की शादी नंदा परिवार में की है और उन्होंने बड़े सोच समझ कर ये शादी की थी. क्योंकि नंदा परिवार मशूहर बिजनेस परिवार है. इसके साथ ही राज कपूर की बेटी ऋतु कपूर नंदा के इकलौते बेटे निखिल नंदा हैं जो रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर के भांजे हैं. निखिल के ममेरे भाई बहनों में करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर हैं. वहीं निखिल नंदा के साले अभिषेक बच्चन हैं.

जानें क्या करते हैं निखिल नंदा

आपको बता दें निखिल ने देहरादून से पढ़ाई की है और इसके बाद अमेरिका से उन्होंने आगे की पढ़ाई की और इसके साथ ही वो फाइनेंस और मार्केटिंग में स्पेशलाइज्ड हैं. इन दिनों वोएस्कॉर्ट्स लिमिटेड के मौजूदा चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर है. बता दें ये कंपनी किसी और ने नहीं बल्कि उनके दादा ने 1944 में शुरू की थी औऱ आज ये भारत की बड़ कंपनी में से एक आती है.

1997 में हुई थी श्वेता औऱ निखिल की शादी

निखिल नंदा और श्वेता बच्चन नंदा की शादी 21 वर्ष में ही हो गई थी. दोनों की शादी 16 फरवरी 1997 को हुई थी और उनके दो बच्चे हैं अगस्त्य नंदा जो अब ब़ॉलीवुड में आ चुके हैं और बेटी नव्या समाज सेवा कर रही है. आपको बता दें कि निखिल नंदा काफी लैविश लाइफ जीते हैं, लेकिन वो लाइमलाइट से दूर रहते हैं.

जानें कितनी है नेट वर्थ

निखिली ने कंपनी एक्सॉर्ट्स के लिए काफी कुछ किया है और अमिताभ बच्चन की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 3000 करोड़ जबकि उनके दामाद निखिल नंदा की कमाई उनसे कई गुना ज्यादा है, उनकी कुल नेटवर्थ 7000 करोड़ है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.