इस फिल्म को देखने के लिए महिलाओं की नहीं खरीदनी होगी टिकट, ऊपर से एक साड़ी भी मिलेगी बिल्कुल मुफ्त! बदले में बस ये करना होगा

इस फिल्म को देखने के लिए मेकर्स ने एक खास पहल की है. आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है.

Published date india.com Published: October 31, 2025 12:08 PM IST
amrapali dubey bhojpuri film matru devo bhava free to watch for Women they will even get a sari for free
amrapali dubey bhojpuri film matru devo bhava free to watch for Women they will even get a sari for free

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृ देवो भव:’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक खास पहल की है. उन्होंने गुरुवार को घोषणा की है कि महिलाएं यह फिल्म सिनेमाघरों में मुफ्त देख सकती हैं. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने इस विशेष ऑफर की घोषणा की.

उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘मातृ देवो भवः’ भोजपुरी फिल्म का खास ऑफर! मां के प्यार को समर्पित और सबके दिलों को छूने वाली भोजपुरी फिल्म ‘मातृ देवो भवः’ अब आपके शहर के नजदीकी सिनेमाघरों में. रोजाना 4 शो: 12:30, 3:30, 6:30, 9:30 बजे. सभी महिलाओं के लिए टिकट फ्री! सिर्फ आज नहीं, हर शो में महिलाएं बिना टिकट फिल्म देख सकती हैं. अपने परिवार के साथ आएं, मां-बेटे के रिश्ते की अनमोल कहानी पर भावुक हो जाएं और लकी ड्रा में 5 मुफ्त साड़ियां! हर शो में बच्चों के द्वारा चुनी गई 5 महिलाओं को मिलेंगी सुंदर साड़ियां, वो भी बिलकुल मुफ्त! आपका प्यार और समर्थन इस फिल्म को सुपरहिट बनाएगा! चलिए, मां के सम्मान के लिए फिल्म देखें और इस अवसर का लाभ उठाएं.”

फिल्म ‘मातृ देवो भवः’ का निर्देशन-निर्माण मछिंद्र कर रहे हैं. इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ महेश कुमार, अनूप अरोरा, मनोज टाइगर, देव सिंह, बबलू खान, संजय पांडे, हीरा यादव, रंभा साहनी और स्वीटी सिंह राजपूत जैसेकलाकार नजर आएंगे. इसके अलावा बाल कलाकार आरव वर्मा, सायेशा नाटेकर और अगस्त्य भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे.

‘मातृ देवो भव:’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर, टांडा और बरियावन क्षेत्रों में हुई है.

यह फिल्म पति-पत्नी के अटूट प्रेम, त्याग और बलिदान की भावनात्मक कहानी को दर्शाती है, जो परिवार के लिए समर्पण की भावना को उजागर करती है. यह संवेदनशील प्रस्तुति दर्शकों के दिलों को छूने का वादा करती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.