Malaika Arora Health Update: अब कैसी हैं मलाइका अरोड़ा? बहन अमृता ने दिया एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट

मलाइका की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने अपोलो अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया है. अमृता ने बताया कि मलाइका अरोड़ा अब पहले से बेहतर स्थिति में हैं.

Published: April 3, 2022, 11:18 AM IST

Actress Malaika Arora Health Update: मुंबई के पनवेल में सड़क हादसे का शिकार होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सोशल मीडिया पर फैंस और उनके दोस्त लगातार एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए पोस्ट कर रहे हैं. इस बीच मलाइका अरोड़ा की हेल्थ अपडेट (Malaika Arora Health) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. मलाइका की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने अपोलो अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया है. अमृता ने बताया कि मलाइका अरोड़ा अब पहले से बेहतर स्थिति में हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अमृता ने बताया कि मलाइका अरोड़ा अभी कुछ समय के लिए डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में रहेंगी, फिलहाल उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, वो तेजी से रिकवर कर रही हैं. अमृता से पहले अपोलो अस्पताल की तरफ से जारी हेल्थ अपडेट में बताया गया था कि मलाइका के माथे पर मामूली चोटें आई हैं. सीटी स्कैन और अन्य रिपोर्टें नॉर्मल आई हैं, फिलहाल एक्ट्रेस ठीक हैं. बता दें कि मलाइका अरोड़ा शनिवार को ड्राइवर के साथ कहीं से आ रही थीं, इसी दौरान खोपोली एक्स्प्रेसवे पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर मनसे कार्यकर्ताओं के काफिले से भिड़ गई.

खोपोली पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक हरेश कालसेकर ने जानकारी दी कि हमने तीन कारों के पंजीकरण संबंधी जानकारी निकाली है. फिलहाल हम घटना के बारे में समझने के लिए मलाइका अरोड़ा के ठीक होने और उनसे बात करने का इंतजार कर रहे हैं. मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.