अमृतसर ट्रेन हादसा: 61 लोगों की मौत, बॉलीवुड के दिग्गजों ने जताया शोक, घायलों के लिए मांगी दुआ

शेखर कपूर ने ट्वीट कर कहा, "बेहद दर्दनाक घटना. मृतकों और घायलों के प्रति हृदय से संवेदना...

Published date india.com Published: October 20, 2018 2:48 PM IST
अमृतसर ट्रेन हादसा: 61 लोगों की मौत, बॉलीवुड के दिग्गजों ने जताया शोक, घायलों के लिए मांगी दुआ
अमृतसर ट्रेन हादसे पर बॉलीवुड ने जताया दुःख

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को रावण दहन देख रहे लगभग 61 लोगों के ट्रेन से कटकर मारे जाने की हृदय विदारक घटना पर बॉलीवुड ने भी संवेदना व्यक्त की. बॉलीवुड की कई हस्तियों ने मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

अमृतसर ट्रेन हादसा: घायलों से मिले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

सिनेमा जगत में शोक की लहर

शुक्रवार को धोबीघाट के निकट जोड़ा फाटक पर लगभग सात सौ लोगों की भीड़ रावण के विशाल पुतले का दहन देख रही थी तभी अमृतसर से होशियारपुर जा रही जालंधर-अमृतसर डीएमयू पैसेंजर ट्रेन शाम करीब सात बजे पटरी पर खड़े लोगों को रौंदती हुई गुजर गई. 10-15 सेकेंड के बाद ही वहां क्षत-विक्षत शव नजर आने लगे और वहां चीख-पुकार मचने लगी. फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्वीट कर कहा, “अमृतसर की घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ. सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को और गंभीरता से लेना जरूरी है. दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा, “अमृतसर रेल दुर्घटना हृदय विदारक है. बहुत बुरा हुआ. बचाव और सुरक्षा के प्रति हमारे रवैए का एक और उदाहरण. सभी पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं.”

शेखर कपूर ने ट्वीट कर कहा, “बेहद दर्दनाक घटना. मृतकों और घायलों के प्रति हृदय से संवेदना. इस घटना में लगभग 60 लोग मारे गए हैं और कई घायल हो गए हैं. इस घटना का राजनीतिकरण ना करें. बेशक बाद में इसकी जांच होगी.”

अभिनेत्री डायना पेंटी ने ट्वीट किया, “अमृतसर में रेल दुर्घटना की खबर सुनकर चौंक गई. मैं अभी भी समझ नहीं पा रही हूं कि ऐसा कैसे हो सकता है. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और दुआएं हैं.”

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लिखा, “शब्दों में वर्णन नहीं कर सकती.. चौंकाने वाला, हृदय विदारक.”

गायक अदनान सामी ने कहा, “अमृतसर रेल हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, जहां कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना.”

अभिनेता राहुल देव ने ट्वीट कर कहा, “मृतकों के परिजनों के प्रति विनम्र संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.