By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Reddit Says Ranbir Kapoor Told Alia Bhatt To Behave
Anant Ambani की शादी में रणबीर-आलिया की हुई थी लड़ाई? एक्ट्रेस को कहा था 'तमीज' में रहो
Ranbir-Alia Fight At Anant & Radhika Wedding: एक वायरल रेडिट थ्रेड ने राधिका और अनंत की शादी से अंदर की खबरें लीक की हैं औऱ बताया है किन सितारों की बीच झगड़ा हुआ था.
Ranbir-Alia Fight At Anant & Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभी तक कुछ ही दिन हुए हैं और इस शादी का खुमार अभी तक लोगों के सिर ने नहीं उतरा है. इस शादी में हॉलीवुड,बॉलीवुड,बिजनेस की दुनिया में बड़े नामी गिरामी सितारे आए थे. शानदार आउटफिट, सेटअप और मेहमानों की लिस्ट और लाजवाब खाना दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में अब रेडिय में वायरल हो रहे एक पोस्ट में इस बात का जिक्र किया जा रहा है कि दी में मशहूर हस्तियों के बीच क्या कुछ हो रहा था, तो चलिए जानते हैं किन सितारों की खबरें मीडिया में जमकर छाई हुई हैं.
हार्दिक और अनन्या की बन रही है जोड़ी?
वायरल रेडिट थ्रेड में ये दावा किया जा रही है कि अंबानी परिवार में करने वाले एक स्टाफ ने ये खबरें बताई है कि उस दिन अनंत और राधिका की शादी में किन सितारों के बीच अनबन हुई थी और साथ ही क्या कुछ हुआ था. रेडिट पर चल रही खबरों के मुताबिक अनंत की बारात में हार्दिक और अनन्या ने जमकर डांस किया था औऱ इसके बाद भी वो साथ ही थे. त्र ने आगे खुलासा किया है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लेडी लव लेकिशा पाल्हा, जो यूरोपीय शाही परिवार से है, शादी में वीवीआईपी मेहमान के तौर पर आई थी.
रणबीर ने आलिया को कहा बिहेव
इस बीच, शादी समारोह के पहले दिन शाहरुख और गौरी के बीच भी थोड़ी से अनबन हुई थी. जबकि रणबीर कपूर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को ‘ठीक से व्यवहार करने’ के लिए कहा था. हालांकि इस दौरान रेडिय के कई सारे यूजर्स का कहना है कि शायद आलिया सिर्फ रणबीर के पास रहना चाहती थी

सारा और जान्हवी की टूटी दोस्ती
रेडिट यूजर ने दावा किया कि जान्हवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ वहां थीं, सारा अली खान के साथ उनकी बात नहीं हो रही थी. दरअसल सारा अली खान के जमाने में शिखर के छोटे भाई वीर पहाड़िया को डेट कर चुकी हैं और शायद यही वजह है कि दोनों के बीच दूरियां आ रही हैं.
Also Read:
-
महादेव की झलक, करोड़ों की चमक... क्या आपने देखी Anant Ambani नई घड़ी? कीमत सुन सिर पकड़ लेंगे
-
महादेव की झलक, करोड़ों की चमक... क्या आपने देखी Anant Ambani नई घड़ी? कीमत सुन सिर पकड़ लेंगे
-
Anant Ambani की रईसी! स्टार्स के नाचने के लिए हुई थी इतने करोड़ की डील! मुकेश अंबानी ने खर्च हुए 50,00,00,00,000?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें