Ananya Pandey को पसंद नहीं सोशल मीडिया पर अपने प्यार की चर्चा, Aditya Roy Kapoor को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है. लेकिन रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने अबतक कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है.

Published date india.com Published: December 30, 2023 11:42 AM IST
Ananya Pandey को पसंद नहीं सोशल मीडिया पर अपने प्यार की चर्चा, Aditya Roy Kapoor को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे (Aditya Roy Kapur-Ananya Pandey) की डेटिंग अफवाह पिछले एक साल से सुनने को मिल रही है. दोनों कपल को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है. लेकिन रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने अबतक कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है. वहीं, टीवी की बहुचर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के सीजन 8 में करण जौहर और आदित्य रॉय कपूर को इस बारे में बात करते हुए सुना गया है. जिसके बाद उनकी डेटिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई. इसी बीच एक्ट्रेस अनन्या कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप के बारे में बातचीत करती हुई नजर आई है. इस दौरान वो रिलेशनशिप और डेटिंग को लेकर भी बात की है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.

डेटिंग अफवाह को लेकर अनन्या का बयान

कॉफी विद करण में करण जौहर और आदित्य रॉय कपूर (Karan Johar-Aditya Roy Kapur) के बातचीत के बाद इस बारे में अनन्या पांडे भी मीडिया से बात करती हुई नजर आई. हाल ही में इंडिया टुडे (India Today) को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस अनन्या पांडे डेटिंग को लेकर बताती हैं कि ‘वो नई डेटिंग कांसेप्ट को स्वीकार नहीं करती हैं.’ एक्ट्रेस ने बताया कि ‘वो सोशल मीडिया पर फेक रिलेशनशिप स्टेटस पर विश्वास नहीं करती हैं’. उन्होंने बातचीत के दौरान बताया, ‘मुझे सिचुएशनशिप से नफरत है. मुझे ये शब्द ही पसंद नहीं है. इसके अलावा, मैं किसी डेटिंग ऐप पर नहीं हूं और न ही मैं सोशल मीडिया पर अपने रिश्तों के बारे में बात करती हूं. मैं कोई ऐसी इंसान नहीं हूं, जो सिर्फ सोशल मीडिया के लिए रिश्ते की स्थिति अलग है दिखावा करूंगी’.

कॉफी विद करण में करण-आदित्य की बातचीत

दरअसल कॉफी विद करण में आदित्य रॉय कपूर और करण जौहर की बातचीत शुरू हुई जिसमें करण जौहर ने एक्टर से पूछा, ‘अफवाह है कि आप अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं?’. जिसके बाद आदित्य ने जवाब देते हुए कहा कि ‘देखिए करण, आपने अपने शो में कहा था ‘मुझसे कोई रहस्य न पूछें और मैं आपसे कोई झूठ नहीं बोलूंगा’. उसके बाद करण ने आगे कहा, ‘वो बिल्कुल अनन्या कोय कपूर है’. आदित्य ने जवाब में कहा, “और मैं अब तक आदित्य जॉय कपूर हूं’.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.