एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर ने अपनी अदाकारी और शख्सियत की बदौलत बॉलीवुड में ख़ास जगह बनाई है। अनिल कपूर के बेटे भी अपने पिता के नक़्शे कदम पर चलते हुए नाम रौशन करने के लिए अदाकारी की दुनिया में कदम रख चुके हैं। हर्षवर्धन मशहूर निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज़िया में नज़र आनेवाले हैं।
लेकिन फिल्म रिलीज़ होने के पहले ही हर्षवर्धन मीडिया की सुर्खी बन चुके हैं। अपनी अदाकारी की बदौलत नहीं बल्कि अपनी कथित गर्लफ्रेंड सपना पब्बी की वजह से। सूत्रों के मुताबिक़ अब हर्षवर्धन ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड सपना पब्बी से नाता तोड़ लिया है और हर्षवर्धन ने ऐसा अपने पिता अनिल कपूर के कहने पर किया है। यह भी पढ़ें: अनिल कपूर और डिंपल कपाडिया ने 1986 में किया था यह बेहद बोल्ड सीन
खबरों के मुताबिक़ अनिल कपूर यह नहीं चाहते की फिलहाल हर्षवर्धन एक्टिंग की बजाए किसी और बात से चर्चा में आए। अनिल कपूर और उनके परिवार नहीं चाहता की नौजवान करियर के पहले सीरियस रिलेशनशिप के बारे में सोचे। उनके मुताबिक़ यंगस्टर्स को करियर पर फोकस करना चाहिए।
अनिल के अलावा सोनम भी नहीं चाहती की हर्षवर्धन किसी विवाद की वजह से सुर्खियाँ बटोरे। कहा जा रहा है की इन्ही नसीहतों के चलते हर्षवर्धन ने सपना से अलग होने का फैसला लिया है। बता दें की सपना वो ही लड़की है जिसने अनिल कपूर के साथ 24 धारावाहिक में उनकी बेटी का किरदार निभाया था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.