Total Dhamaal के ट्रेलर लॉन्च पर अनिल कपूर ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कही ये बड़ी बात

 Anil Kapoor and Pm Narendra Modi- बॉलीवुड कलाकर अनिल कपूर का प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर काफी खास रहा.

Published date india.com Updated: January 22, 2019 9:28 AM IST
Total Dhamaal के ट्रेलर लॉन्च पर अनिल कपूर ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कही ये बड़ी बात

Anil Kapoor and Pm Narendra Modi- बॉलीवुड कलाकर अनिल कपूर का प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर काफी खास रहा. उनका ऐसा मानना है कि ऐसा होना उनकी किस्मत में लिखा था और यह काफी प्रेरणादायक रहा. अपनी आने वाली फिल्म ‘टोटल धमाल’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनिल कपूर ने प्रधानमंत्री से हुए अपनी खास मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कई सालों से उनसे मिलने का इंतजार था, हालांकि ऐसा कभी हो नहीं पाया.

Total Dhamaal Trailer: अजय, माधुरी, अनिल करने वाले हैं ‘धमाल’, देखकर हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे

उन्होंने कहा कि चूंकि किस्मत में लिखा था शायद इस वजह से इस बार उनका यह इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार मोदी जी से उनके मिलने का ख्वाब पूरा हो गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

View this post on Instagram

#TotalDhamaal toh ab bus shuru hua hai… aage aage dekho hota hai kya!

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on

अपने इस अनुभव के बारे में बताते हुए अनिल कपूर कहते हैं कि उनका व्यक्तित्व वाकई में काफी प्रेरणादायक है. वह मोदी जी से इस कदर प्रभावित हुए कि आखिरकार उन्होंने ऐसा कह ही डाला कि शायद ही आज तक उनकी मुलाकात ऐसे किसी शख्सियत से हुई जो देश के लिए इस हद तक कड़ी मेहनत करते हैं.

नरेंद्र मोदी को अगली बार प्रधानमंत्री बनना चाहिए या नहीं, के सवाल पर बॉलीवुड के इस अनुभवी कलाकार ने कहा कि यह सभी के लिए देखने वाली बात है कि अगले चुनाव में क्या होता है या किस तरह के परिणाम आते हैं, लेकिन अभी इस मंच पर खड़े होकर राजनीति के बारे में चर्चा न ही करें तो बेहतर है.

(इनपुट एजेंसी)

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.