Animal Box Office Collection: 'एनिमल' की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, ताबड़तोड़ की कमाई

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह कमाई कर रही है उसे देखते हुए लगता है कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूटने वाले हैं.

Published date india.com Updated: December 8, 2023 1:18 PM IST
animal box office collection day 7 ranbir film ready to break gadar 2 and pathan record
animal box office collection day 7 ranbir film ready to break gadar 2 and pathan record

Animal Box Office Collection: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का क्रेज देखने वाला है. सिनेमाहाल खचाखच भरे हैं. लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने रिव्यू दे रहे हैं. फिल्म जिस तरह की कमाई कर रही है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ये अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ देने वाली है. एनिमल को रिलीज़ हुए एक हफ्ता होने को आया है लेकिन जिस तरह का फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ये लंबी रेस का घोड़ा है. कमाई की बात करें तो रिलीज के छठे दिन ‘एनिमल’ ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

7वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है?
संदीप वांगा की फिल्म एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होने वाली है. फिल्म इतनी तेजी से कमाई कर रही है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. हर दिन बॉक्स ऑफिस पर एनिमल की कमाई के आंकड़ें बढ़ते ही जा रहे हैं. फिल्म के लिए दर्शकों का इतना क्रेज देखकर लगता नहीं कि ये बुखार जल्द उतरने वाला है. एनिमल ने 63 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी. जिसके बाद 66.25 उसने अगले दिन कमाए. तीसरे दिन की बात करें तो 71.83 प्रतिशत की कमाई हुई, चौथे दिन, 43.96 करोड़ कमाए. पांचवें दिन रणबीर की फिल्म ने 37.47 करोड़ कमाए. वहीं छठे दिन एनिमल ने 30.39 बटोरे. सांतवें दिन की बात करें तो सैकनिलक की अर्ली ट्रेंड के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के सातवें दिन 25.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं कुल मिलाकर बात की जाए तो फिल्म अभी तक 338.85 की कमाई कर चुकी है.

क्यों खास है सातवां दिन?
फिल्म एनिमल ने सातवें दिन शाहरुख खान की पठान और सनी देओल की गदर 2 के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. एनिमल के सातवें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म अभी तक 338 रुपए कमा चुकी है. वहीं फिल्म पठान ने सातवें दिन 337 करोड़ की कमाई की थी और सनी देओल की गदर 2 ने सातवें दिन 284 करोड़ कमाए थे. कुल मिलाकर फिल्म के 400 करोड़ कमाने की उम्मीद है. फिलहाल सबकी आंखें बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.