आलिया भट्ट को है जानवरों से प्यार, शादी के बाद एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने गिफ्ट में घर भेजे दो खास मेहमान

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी की बधाई के तौर पर ढेरों गिफ्ट्स मिल रहे हैं. लेकिन एक गिफ्ट पर सबकी नजरें टिकी रह गईं. इसी क्रम में एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने आलिया-रणबीर को खास गिफ्ट दिया है.

Published date india.com Published: April 15, 2022 4:30 PM IST
आलिया भट्ट को है जानवरों से प्यार, शादी के बाद एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने गिफ्ट में घर भेजे दो खास मेहमान

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding Gift: बॉलीवुड की स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हो गए हैं. गुरुवार को शादी के बाद नए शादीशुदा जोड़े को हर तरफ से बधाई संदेश और गिफ्ट मिल रहे हैं. इस बीच आलिया और रणबीर को एनिमल वेलफेयर एनजीओ (Animal Welfare NGO) की तरफ से शादी का एक खास तोहफा मिला है, जिसे पाकर बॉलीवुड स्टार भी काफी खुश हैं. आलिया और रणबीर (Alia-Ranbir ki shadi) ने गिफ्ट के तौर पर अपने घर दो घोड़े का स्वागत किया है, जिन्हें अलग-अलग जगह से रेस्क्यू किया गया था. ये घोड़े भी कपल के तौर पर साथ रहते हैं.

दरअलस, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी की बधाई के तौर पर ढेरों गिफ्ट्स मिल रहे हैं. लेकिन एक गिफ्ट पर सबकी नजरें टिकी रह गईं. इसी क्रम में एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने आलिया-रणबीर को एक घोड़ा और घोड़ी की जोड़ी तोहफे के तौर पर दिए. इनका नाम कपल के नाम पर ही रखा गया. बताया जा रहा है कि इन दोनों घोड़ों को अलग-अलग जगहों से रेस्क्यू किया गया था.

स्टैलियन को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से रेस्क्यू किया गया. उस समय इसका इस्तेमाल विक्टोरिया की भारी गाड़ी को ढोने के लिए किया जा रहा था. स्ट्रैलियन की हालत बेहद दयनीय थी. वह ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित था. उसके चारों पैरों में दर्दनाक सूजन थी. वहीं घोड़ी एनीमिक थी. उसे कई संक्रमित घाव थे और गंभीर रूप से कुपोषित थी. रेस्क्यू के बाद दोनों घोड़ों को पशु राहत में रखा गया. पौष्टिक खाने के साथ-साथ पशु चिकित्सा भी दी गई. एनिमल राहत एक ऐसा संगठन है जो घोड़ों के लिए मुफ्त सहायता प्रदान करता हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.