'कच्चा बादाम' वीडियो फेम अंजलि अरोड़ा ने फेक MMS पर रखी अपनी सफाई, रोते हए कहा 'मैं ये सब झेलने के लिए...'

Anjali Arora MMS Controversy: सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा के नाम से एक MMS वायरल हो रहा है. इस MMS की आड़ में अंजलि को लेकर भद्दी बातें भी लिखी जा रही हैं.

Published date india.com Published: August 13, 2022 8:16 AM IST
'कच्चा बादाम' वीडियो फेम अंजलि अरोड़ा ने फेक MMS पर रखी अपनी सफाई, रोते हए कहा 'मैं ये सब झेलने के लिए...'
शेयर की ये तस्वीरें

Anjali Arora Leaked Video: काचा बादाम से सोशल मीडिया सनसनी बनी अंजलि अरोड़ा इन दिनों गलत वजह से सुर्खियों में हैं. इंटरनेट पर एक वीडियो लीक हुआ है. दावा किया जा रहा है कि इसमें आपत्तिजनक स्थिति में दिख रही लड़की अंजलि अरोड़ा हैं. इस क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही हैं. अब अंजलि ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और वीडियो वायरल करने वालों से सवाल किया है कि अगर उनके अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ ऐसा हो तो उन्हें कैसा लगेगा. एक नए इंटरव्यू में इस कथित एमएमएस वीडियो के बारे में बात करते हुए अंजलि इमोशनल होकर रो पड़ीं. आपको बता दें कि अंजली खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने सेक्सी मूव्स से सबको एंटरटेन करती रहती हैं. अंजली कुछ समय कुछ समय पहले कंगना रनौत के शो लॉकअप में भी नज़र आई थीं.

दरअसल, सोशल मीडिया एक एमएमएस लीक हो गया है जिसे अंजली का बताया जा रहा है. इस वजह से अंजली को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है. हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात की पु्ष्टी कर दी है कि वायरल वीडियो में वो नहीं हैं, पता नहीं क्यों लोग इसे फैला रहे हैं. हाल ही में इस बारे में एक्ट्रेस ने खुलकर बात की. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अंजली ने कहा, ‘मुझे नहीं पता लोग क्या कर रहे हैं. मेरा नाम लगाकर मेरा फोटो लगाकर पता नहीं लोग ये क्यों कर रहे हैं. इन सभी ने तो मुझे बनाया है. मेरी फैमिली भी सारे वीडियोज़ देखती है.’

‘जिसमें मैं हूं ही नहीं उसे इतना क्यों फैला रहे हैं. सिर्फ व्यूज़ के लिए लिख रहे हैं कि अंजली अरोड़ा का एमएमएस है. मेरी भी तो फैमिली है. मेरा भी तो परिवार है, मेरा भाई है, बहन है वो भी ये सब देखते हैं. मतलब अगर आप किसी को बदनाम करना चाहते हो तो इस तरह से मत करो. जब मैं लॉकअप से आई ये तब से फैल रहा है. मेरे मम्मी पापा ने तभी इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी. उन्होंने मुझसे इसके बारे में पूछा तक नहीं. लेकिन अब फिर से ये सब चल रहा है, मैंने आप लोगों का क्या बिगाड़ा है, मैंने क्या किया है? मैं तो वो हूं ही नहीं. ऐसा काम करने से पहले लोग ये नहीं सोचते कि किसी के ऊपर या किसी के परिवार पर इसका क्या असर पड़ेगा.मैं ये सब चीज़ें झेलने के लिए तैयार नहीं हूं”.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.