40 की हो, आलिया भट्ट की मां का रोल करोगी? एल्विश यादव ने उड़ाया अंकिता लोखंडे की उम्र का मजाक, फैंस ने लगा दी क्लास

यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव अक्सर कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिससे विवादों में आ जाते हैं. इस बार फिर उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है.

Published date india.com Published: March 20, 2025 5:04 PM IST
ankita lokhande You are 40 will you play Alia Bhatt's mother role Elvish Yadav made fun of actress age fans trolled
ankita lokhande You are 40 will you play Alia Bhatt's mother role Elvish Yadav made fun of actress age fans trolled

यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव अक्सर कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिससे विवादों में आ जाते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने अपने पॉडकास्ट में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को बुलाया था. इसके बाद एल्विश ने अंकिता की उम्र का मजाक उड़ाया था जिसका वीडियो फिर से सामने आया है जिसे देखकर यूजर्स भड़क गए हैं. उन्होंने एल्विश की क्लास लगा दी. एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट में अंकिता लोखंडे को बुलाया था और बातचीत के दौरान एक्ट्रेस को उम्रदराज बताया था. एल्विश यादव ने अंकिता से पूछा कि विकिपीडिया आपकी उम्र 40 साल बताता है तो आप आलिया भट्ट के साथ फिल्म करेंगी? मां का किरदार निभाएंगी? ये सुनकर अंकिता भी हैरान रह गईं. उन्होंने एल्विश यादव को अजीब नजरों से देखा और फिर पूछा, ‘क्यों? 40 साल की औरत बूढ़ी होती है?

अंकिता का करारा जवाब- बूढ़ी नहीं लगती, आलिया की मां नहीं लगती
अंकिता लोखंडे ने आगे कहा, ‘मैं कहीं से भी बूढ़ी नहीं लगती. न ही कहीं से मैं आलिया की मां लगती हूं. इसके बाद एल्विश फिर भी पूछता रहता है कि क्या अंकिता कभी मां का किरदार निभाएंगी, तो एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ‘पवित्र रिश्ता’ में मां का किरदार निभाया था. इसके बाद एल्विश फिर पूछता है कि क्या अंकिता फिल्म में आलिया की मां का किरदार निभाती हैं, तो अंकिता ने जवाब दिया, ‘बिल्कुल नहीं, क्योंकि मैं कहीं से भी आलिया की मां नहीं लगती.’

एल्विश यादव पर भड़के यूजर्स, किए कमेंट
एलविश यादव का यह वीडियो ‘रेडिट’ पर खूब वायरल हो रहा है, और नेटिज़न्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. एक ने एल्विश को फटकार लगाते हुए लिखा, ‘कोई बंधू को बताए कि आलिया भट्ट 32 साल की हैं और अपनी उम्र से कम का रोल कर रही हैं. आलिया और अंकिता दोनों ही अपनी उम्र के हिसाब से फिट बैठती हैं, और खूबसूरत दिखती हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.