अनुपम खेर ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया करारा जवाब

उनका यह ट्वीट एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के उस हालिया बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत का जिक्र करते हुए कहा था कि यदि उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया जाएगा, तो भी वह 'भारत माता की जय' नहीं बोलेंगे।

Published date india.com Updated: March 16, 2016 8:52 PM IST
Anupam Kher said 'Bharat Mata Ki Jai' is only definition of Nationalism | अनुपम खेर ने कहा 'भारत माता की जय' कहना यही राष्ट्रवाद है

हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने ‘भारत माता की जय’ बोलने को लेकर छिड़े विवाद के बीच बुधवार को कहा कि भारत में रहने वालों के लिए ‘भारत माता की जय’ बोलना राष्ट्रवाद की एकमात्र परिभाषा होनी चाहिए। अनुपम ने एक ट्वीट में कहा, “भारतवासियों के लिए राष्ट्रवाद की एक मात्र परिभाषा ‘भारत माता की जय’ बोलना होना चाहिए।”

उनका यह ट्वीट ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के उस हालिया बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत का जिक्र करते हुए कहा था कि यदि उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया जाएगा, तो भी वह ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलेंगे।यह भी पढ़ें: शिरीष कुंदर ने उड़ाया अनुपर खेर का मज़ाक

इससे पहले आरएसएस प्रमुख ने कहा था कि नई पीढ़ी को भारत मात की जय बोलना सिखाने की आवश्यकता है। यह मामला मंगलवार को एक बार फिर उस समय गर्माया था, जब राज्यसभा सांसद व गीतकार जावेद अख्तर ने ओवैसी का नाम लिए बगैर कहा था कि उन्हें नहीं पता कि ‘भारत माता की जय’ कहना उनका कर्तव्य है या नहीं, पर यह उनका अधिकार है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.