The Accidental Prime Minister: पहली बार सामने आई पूरी स्टार कास्ट, देखिए रील लाइफ के सारे नेता

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक The Accidental Prime Minister जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

Written by: Pooja Batra
Updated: July 23, 2018, 3:30 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायॉपिक जल्द ही पर्दे पर आने वाली है. फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हुई.फिल्म में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार निभा रही हैं दिव्या सेठ शाह. अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे राम अवतार भारद्वाज. इस फिल्म में प्रियंका गांधी के किरदार में अहाना कुमरा नजर आएंगी, जबकि राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर ने निभाया है.

अनुपम खेर इस फिल्म में देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार पर्दे पर उतारने जा रहे हैं. इस फिल्म की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है, किताब को लेकर काफी विवाद हुआ था, और फिल्म बनाने को लेकर भी हंगामा हुआ था.

दिव्या सेठ ने बाद में दिल दरिया, बनेगी अपनी बात और रौशनी जिसे शोज़ में काम किया . दिव्या ने जब वी मेट, इंग्लिश विंग्लिश और दिल धड़कने दो फिल्मों में भी काम किया. पिछले साल वो पटेल की पंजाबी शादी में दिखी थीं.

sdfhdsh1 copy

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, डॉ. मनमोहन सिंह के तब के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब ‘The Accidental Prime Minister: The Making And Unmaking of Manmohan Singh’ पर बेस्ड फिल्म है जिसे विजय रत्नाकर गुट्टे डायरेक्ट कर रहे हैं. अनुपम खेर ने इस फ़िल्म को उनके कैरियर का एक बेहद चुनौती भरा रोल बताया है क्योंकि ये आज के दौर की किसी व्यक्तित्व की कहानी है.

accidental-priminister

फिल्म में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान हुई प्रमुख सियासी घटनाओं को दिखाया जाएगा. हंसल मेहता इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय बारू के किरदार में हैं. जर्मन अभिनेत्री सुज़ैन बर्नर्ट फिल्म में सोनिया गांधी की भूमिका में होंगी और राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर निभा रहे हैं .

फिल्म को प्रोड्यूस सुनील बोहरा ने किया हैं इससे पहले वे ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं. संजय बारू 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई अहम बातों का इसमें खुलासा किया है. इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर कर रहे हैं और हंसल मेहता इसके क्रिएटिव निमार्ता हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे. फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.