By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Anupam Khers Birthday Wish For Late Friend Satish Kaushik Will Make You Emotional
Satish Kaushik के जन्मदिन पर अनुपम खेर को याद आया 'गपशप सेशन', शेयर किया रो देने वाला Video
Anupam Kher Remember Satish Kaushik: अनुपम खेर ने अपने जिगरी यार सतीश कौशिक की याद में एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है.
Anupam Kher Remember Satish Kaushik: बॉलीवुड के दिगग्ज अभिनेताओं में से एक सीश कौशिक को गुजरे हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि आज भी वो हमारे बीच में हैं और उनके जानें के बाद उनकी काई सारी फिल्में और वेब सीरीज पर्दे पर आई है और फैंस उन्हें देखकर हर बार इमोशनल हो हो रहे हैं और उनकी दमदार एक्टिंग के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं. इसी बीच में आज यानि की 13 अप्रैल को हमारे सतीश कौशिक अपना जन्मदिन मनाते हैं और आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ना केवल फैंस बल्कि उनके जिगरी यार अनुपम खेर भी उन्हें आज याद कर रहे हैं और उनकी याद में एक बेहद भावुक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी दोस्ती के दिनों को याद किया है.
अनुपम को याद आए सतीश
अनुपम खेर ने अपने जिगरी यार सतीश कौशिक की याद में एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है और खूबसूरत यादों से भरे इस वीडियो में अनुपम और कौशिक के खास पलों को कैद किया गया है. स वीडियो के साथ अनुपम खेर ने दिवंगत अभिनेता के जन्मदिन पर एक लम्बा-चौड़ा नोट लिख अपने दिल की बात कही है. अनुपम का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर हर तरह से भावुक हो रहे हैं.
सतीश को महसूस करते हैं अनुपम
अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे प्यारे सतीश. तुम जहां भी हो, भगवान तुम्हें खुश रखे। मेरे लिए तुम हमेशा आसपास हो. फोटो में, खाने में, बातचीत में, जब मैं अकेला रहता हूं, जब मैं लोगों के साथ रहता हूं, तुम्हारी यादें चारों ओर फैली हुई हैं. तन्वी द ग्रेट के बारे में अपडेट- हम शूट पर हैं और यह 34वां दिन है. यह अच्छा चल रहा है, नजर न लगे’.
शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर को करता हूं मिस
अनुपम खेर ने आगे लिखा, “मैं तुम्हारे सारे सुझावों को शामिल किया है और बुरे सुझावों को किनारे कर दिया है. मैं तुम्हारा फिजिकल प्रेजेंस, तुम्हारे फोन कॉल्स, तुम्हारी बातें, हमारे गपशप सेशंस और तुम्हारा शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर, मैं इन सबको मिस करता हूं. हम हमेशा तुम्हें प्यार करूंगा।”
Also Read:
-
'किसी झांसे में मत आना', अनुपम खेर के नाम से बना जाली अकाउंट, एक्टर ने वीडियो जारी कर किया सावधान!
-
बेटे सिकंदर ने पापा अनुपम खेर को मारा थप्पड़? सुन्न हो गया गाल... गुस्से में सीनियर एक्टर ने कहा-हिम्मत कैसे हुई..Viral Video
-
16 साल में हमें लगता है पापा पागल हैं...उन्हें कुछ नहीं पता लेकिन..., अनुपम खेर ने बताया उम्र के हिसाब से कैसे बदलता है पिता-पुत्र का रिश्ता
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें