Anupamaa Show Update: टीवी का मशहूर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है. शो की मुख्य अभिनेत्री रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के अभिनय ने इस शो को एक नई पहचान दे दी है. अब रुपाली और सुधांशु पांडे होली के स्पेशल एपिसोड्स (Anupamaa Holi Special Episodes) को शूट करने में बिजी हैं. होली के मौके पर ‘अनुपमा’ में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है. ऐसे में सेट से रुपाली (Rupali Ganguly Video) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो भांग पीकर मस्त अंदाज़ में ‘तूने होठों से लगाई तो हंगामा हो गया’ पर नाचती हुई नज़र आ रही हैं. दरअसल रुपाली होली एपिसोड्स के लिए शूट कर रही हैं और वो इसी सीन का रिहर्सल करती हुई दिखाई दे रही हैं.
सोशल मीडिया पर ‘अनुपमा’ का यह वीडियो तेज़ी से वायरल (Anupamaa Viral Video) हो रहा है. लोग रुपाली के इस अंदाज़ को खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को सुधांशु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए ‘वनराज’ ने लिखा- ‘तूने होठों से लगाई तो हंगामा हो गया. कुछ असली वाली मस्ती जल्द ही आपकी टीवी स्क्रीन पर होगा’.
अनुपमा और वनराज के चाहने वाले इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. बता दें कि अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को हर दिन नया ट्रविस्ट देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि अनुपमा की ये घर में आखिरी होली होगी और ये सोचकर घर का हर सदस्य काफी दुखी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.