By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Anurag Basu Does This Work On The Set This Is How He Behave Shilpa Shetty Kundra Made Interesting Revealations
अनुराग बसु सेट पर करते हैं ये काम, ऐसा रहता है उनका बर्ताव, Shilpa Shetty ने किया खुलासा
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) और फिल्मकार अनुराग बसु (Anurag Basu) डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर : चैप्टर 4' में जज की भूमिका निभा रहे हैं.
नई दिल्ली: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने फिल्मकार अनुराग बसु (Anurag Basu), जो डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर : चैप्टर 4’ में उनके साथ जज की भूमिका निभा रहे हैं, उनकी तारीफ की है. शिल्पा ने कहा है कि अनुराग का सेट पर होना अपने आपमें मजेदार होता है. अभिनेत्री ने कहा, “आपके आसपास दादा (अनुराग बसु) का होना मजेदार है. वह सेट पर एक नटखट बच्चे की तरह होते हैं. वह हमेशा हमें हंसाते रहे हैं और उनकी बोलने की एक खास शैली है, जो मनोरंजक और प्रिय है.” वह कहती है कि बसु बड़े शरारती हैं और प्रैंक (मजेदार तरीके से बेवकूफ बनाना) करते रहते हैं.
उन्होंने कहा कि वह हमेशा किसी न किसी प्रैंक पर कायम रहते हैं और हमारी टांग खींचने का एक मौका तलाशते रहते हैं. इसके साथ ही शिल्पा ने यह भी कहा कि हालांकि किसी भी गंभीर मुद्दे पर वह काफी स्नेह के साथ पेश आते हैं. शो में उनकी सहयोगी जज गीता के बारे में बताते हुए शिल्पा ने कहा कि वह और गीता दोनों ही बसु की कंपनी का आनंद लेते हैं. कोरियोग्राफर गीता कपूर भी शो को जज करती हैं. ‘सुपर डांसर चैप्टर-4’ 27 मार्च से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा.
Also Read:
-
Shilpa Shetty IT Raids: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर इनकम टैक्स का छापा, जानें किस मामले में बढ़ी मुश्किलें
-
'सुनिए दादा! अगर आपको ऐसा लगता है, तो मैं चली जाऊंगी', किस बात पर भड़के थे डायरेक्टर... रणबीर कपूर की एक्ट्रेस ने क्यों दिया ये जवाब?
-
'सुनिए दादा! अगर आपको ऐसा लगता है, तो मैं चली जाऊंगी', किस बात पर भड़के थे डायरेक्टर... रणबीर कपूर की एक्ट्रेस ने क्यों दिया ये जवाब?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें