CAA के विरोध में अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- 'अपना और अपने पिता का जन्म प्रमाणपत्र दिखाओ'

11 दिसंबर को संसद से पास होने के बाद से ही अनुराग इस कानून का विरोध कर रहे हैं.

Published date india.com Published: January 12, 2020 7:46 AM IST
Anurag-Kashyap
Anurag-Kashyap

मुबंई: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 10 जनवरी से प्रभाव में आ गया है. इसी के साथ फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने एक बार फिर इस मामले पर विरोधी सुर तेज किए हैं. 11 दिसंबर को संसद से पास होने के बाद से ही अनुराग इस कानून का विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर निशाना साधकर उन पर व्यक्तिगत हमला बोला है.

इस कानून के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी. कश्यप ने इस कानून के खिलाफ ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी पर व्यक्तिगत हमला बोला है. उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया और कहा कि वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी अपने शिक्षित होने का प्रमाण दें और अपनी राजनीति विज्ञान की डिग्री दिखाएं.

वह यहीं पर नहीं रुके. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपना जन्म प्रमाण-पत्र, अपने पिता का जन्म प्रमाणा-पत्र और साथ ही पूरे परिवार का जन्म प्रमाण-पत्र देश को दिखाएं. उसके बाद ही वह नागरिकों से कागज मांग सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.