By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Anusha Dandekar Reveals Breakup Reason With Karan Kundra See The Viral Post
Anusha Dandekar Breakup: अनुषा दांडेकर ने बताया आखिर क्यों हुआ करण कुंद्रा के साथ ब्रेकअप, पोस्ट शेयर कर कहा 'प्यार में मिला है धोखा'
अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा का साल 2020 में ब्रेकअप हो गया और आखिरकार एक्ट्रेस ने इस छुप्पी तोड़ी और कहा है कि उन्हें प्यार में धोखा और झूठ मिला है.
अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा का 2020 में ब्रेकअप हो गया, बता दें कि दोनों पिछले पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि अब ये रिश्ता पूरी तरह से टूट चुका है और आखिरकार इसपर अनुषा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और नए साल पर अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस ब्रेकअप की सच्चाई बताई है जिस सुनकर कई लोग हैरान हो सकते हैं.
करण और अनुषा का ब्रेकअप हुआ तो उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था, लेकिन इस पोस्ट के बाद लोग शायद और हैरान हो सकते हैं क्योंकि अनुषा ने करण पर कई सारे आरोप लगाए हैं. अनुषा दांडेकर ने अपने सोशल मीडिया के पोस्ट पर लिखा है- ‘हां मैंने लव स्कूल नाम से एक शो किया, हां मैं आपकी लव प्रोफेसर थी, हां मैंने जो कुछ भी शेयर किया और जो सलाह मैंने दी वह हमेशा वास्तविक और मेरे दिल से निकलीं.
उन्होंने आगे लिखा- हां मैंने बहुत प्यार किया, बहुत-बहुत ज्यादा… हां, जब तक मेरे लिए कोशिश करने और लड़ने के लिए कुछ नहीं बचा हो, तब तक मैं नहीं छोड़ती… हां, मैं भी इंसान हूं, हां मैंने भी खुद को खोया है और अपने आत्म-सम्मान को भी. हां, मुझे धोखा मिला है और मुझसे झूठ बोला गया… मैंने माफी का इंतजार किया, जो उसने कभी नहीं मांगी. हां, मैंने सीखा कि मुझे वास्तव में माफी मांगनी थी और खुद को माफ करना था. हां मैं बड़ी हो गई हूं और आगे बढ़ती रहूंगी और सकारात्मक चीजों को देखूंगी.

मेरी एक आखिरी सलाह है कि प्यार कई रूपों में होता है. बस इसे खुद पर हावी न होने दें, जिससे कि आप हार जाएं. प्यार को सम्मानजनक, दयालु और सबसे ज्यादा ईमानदार होना चाहिए. मैं इसके लायक हूं, आप इसके लायक हैं. सबसे अहम बात ये समझने की है कि हम उस प्यार को स्वीकार करते हैं, हमे लगता है कि हम उस प्यार के लायक है. मेरी प्रेम कहानी अब मेरे साथ शूरू होती है. ‘
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें