अनुष्का शर्मा लेटेस्ट फोटोशूट में दिख रहीं बला की खूबसूरत, तस्वीरों में ढाया कहर तो फैंस ने कहा 'कोहली भईया नहीं...'

Anushka Sharma Bold Photoshoot: अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक फोटोशूट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपना बेहद बोल्ड अंदाज दिखाय है और उनका लुक फैंस को हैरान कर रहा है.

Published date india.com Updated: May 26, 2022 9:05 AM IST
अनुष्का शर्मा लेटेस्ट फोटोशूट में दिख रहीं बला की खूबसूरत, तस्वीरों में ढाया कहर तो फैंस ने कहा 'कोहली भईया नहीं...'

Anushka Sharma Bold Photoshoot: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद अभिनेत्री अब फिर से काम पर लौट चुकी हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है जिसमें उनका लुक देखकर आप भी हैना हो जाएंगे. अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोशूट का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं. अनुष्का शर्मा ने अब हालिया तस्वीरों में हॉट और सिजलिंग अवतार में दिखाई दे रही हैं और उनका लुक फैंस को घायल कर रहा है.

अनुष्का शर्मा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया, ‘अनुष्का ब्यूटीफुल शर्मा’ तो दूसरे ने लिखा ‘बॉस बेब’. कई फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं, कोई फोटोशूट को कूल बता रहा है तो WOW कह रहा है. एक यूजर ने अनुष्का की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ब्लैक आपको और अट्रैक्टिव बना रहा है. वहीं एक और ने लिखा, कोहली भईया कुछ नहीं कहते ऐसे ड्रेस पे, इसके अलावा अन्य यूजर्स दिल और फायर वाली इमॉटिकन्स बरसाते दिखाई दिए.

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की तैयारी में जुटी हुई हैं, यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है. अभिनेत्री अपने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं और उनकी तैयारी में पति विराट कोहली भी उनकी मदद कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.