शादी के 23 साल बाद छलका अपरा मेहता का दर्द, कहा- 'टूट गई थी जब पति ने कहा था-'तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत हो'
Apara Mehta Recalls Painful Separation:'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की मशहूर अभिनेत्री अपरा मेहता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
- अपरा मेहता ने बताया कि 2003 में पति दर्शन जरिवाला ने उनसे अलग होने की बात कही थी
- उन्होंने दावा किया कि दर्शन ने कहा था, "मैं तुमसे प्यार नहीं करता, तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत हो
- दोनों कानूनी तौर पर आज भी तलाकशुदा नहीं हैं और उनकी एक बेटी भी है
- अपरा ने कहा कि घर के दरवाजे आज भी दर्शन के लिए खुले हैं, हालांकि उन्हें पता है कि वह शायद कभी वापस नहीं आएंगे
जब भी पुराने सीरियल की बात होती है तो 'Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi' का नाम जरूर आता है. लगभग हर घर में इसे देखा जाता था और इसे खूब पसंद भी किया गया था. इस टीवी सीरियल से कई कलाकारों को नई पहचान मिली थी, जिनमें से एक हैं Apara Mehta.
23 साल बाद छलका दर्द-
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में Apara Mehta ने सविता मनसुख विरानी का किरदार निभाया था. इसमें वो तुलसी विरानी की सास और मिहिर विरानी की मां बनी थीं. अब एक बार फिर अपरा मेहता सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार उनके चर्चा में होने की वजह उनका कोई सीरियल नहीं बल्कि उनका छलका दर्द है. अपरा मेहता ने अब अपनी शादी के 23 सालों बाद कुछ पुराने जख्मों के बारे में बताया है. उन्होंने अपने पति, अभिनेता दर्शन जरिवाला से Separation के बारे में खुलकर बात की.
अपरा और दर्शन ने 1982 में शादी की थी, हालांकि साल 2003 में दोनों अलग हो गए, हालांकि उन्होंने कभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया. दोनों की एक बेटी भी है. अपरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अमेरिका में एक शो कर रही थीं, उसी दिन उनकी wedding anniversary थी. उन्होंने दर्शन को फोन किया, दर्शन ने कहा हमें बात करनी चाहिए.
जब उन्होंने कहा- तुम सबसे बदसूरत औरत हो
इसके बाद जब अपरा भारत वापस आईं तो दर्शन ने उनसे अलग होने की बात कही. दर्शन ने कहा कि वो अब इस शादी को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. अपरा ने याद करते हुए बताया 'मैं अमेरिका से शो करके लौटी, सुबह 3 बजे लैंडिंग हुई, घर 5 बजे पहुंची और 7 बजे शूटिंग थी.
घर पहुंचते ही दर्शन ने मुझे कहा 'अपरा हमें अलग हो जाना चाहिए, मैं तुमसे प्यार नहीं करता, अब तुम मुझे पसंद नहीं हो. तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत हो.' अपरा ने कहा कि यह सुनकर मैं स्तब्ध रह गई. इसके बाद भी मैं शूटिंग पर निकल गई. उस दिन मेरे तीन बड़े सीन थे. शूटिंग के बीच-बीच में वो थकान से सो भी जाती थीं. दोपहर में जब उन्हें पूरी तरह होश आया तो उन्होंने सोचा 'दर्शन ने जो कहा, वो सच में उसे मीन कर रहे हैं?
आज भी खुलें हैं दरवाजे-
कुछ समय बाद दर्शन घर छोड़कर चले गए. आज भी दरवाजे खुले हैं. अपरा ने कहा कि घर अब भी उनका ही है. दर्शन चले गए हैं, लेकिन दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं. वौ वापस आ सकते हैं. अपरा ने आगे कहा,
मैं जानती हूं कि वो शायद वापस नहीं आएंगे, लेकिन मैं आपको बता दूं 'वो मुझ जैसी कभी नहीं पा सकते हैं और न मैं उन जैसा. अलग रहते हुए भी हम एक-दूसरे के साथ बहुत सहज हैं.
बता दें कि दर्शन जरिवाला फिल्मों में काम कर चुके हैं जैसे गांधी माय फादर, गुरु और अजब प्रेम की गजब कहानी. अपरा कहती हैं कि वे इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं, लेकिन दिल से पूरी तरह अलग नहीं हुई हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें