
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Archana Puran Singh On Difficult Marriage Phase With Parmeet:अर्चना पूरन सिंह ने अपनी दिलकश हंसी और ‘कुछ कुछ होता है’ में ‘मिस ब्रिगेंजा’ के अपने किरदार की वजह से खासी पहचान मिली थी. इन दिनों जहां वो कपिल के शो में दिख रही हैं, वहीं वो अपने परिवार के साछ मिलकर व्लॉगर भी बन गई हैं जिसमें उनके दो बेटे और पति नजर आते हैं. ऐसे में ये पूरा परिवार फैंस को आए दिन कुछ ना कुछ नया दिखाता है और अब हाल ही में, अभिनेत्री ने परमीत सेठी के साथ अपनी शादी और उनके कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की है.
अर्चना अपने बेटे आर्यमन सेठी के व्लॉग पर आईं और अपने बेटे और अपने दर्शकों के साथ अपनी और परमीत की शादी में आई मुश्किलों के बारे में बात की है. अभिनेत्री ने बताया कि एक-दूसरे को समझने की कोशिश में दोनों ने गलतियां कीं और उनका अहंकार भी आड़े आया. इसपर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ‘परमीत और मैं अपनी शादी के एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुज़र रहे थे. हमने एक-दूसरे को समझने में गलतियां कीं और कभी-कभी अहंकार आड़े आ जाता है. जब शादी में दोनों ही कमज़ोर पड़ जाते हैं, तो उस शादी में संघर्ष शुरू हो जाता है.
अर्चना ने तब खुलासा किया कि उन्होंने अपने बेटों आर्यमान और आयुष्मान सेठी की वजह से अपनी शादी को टूटने नहीं दिया. व्लॉग में अपने बड़े बेटे से बात करते हुए, अभिनेत्री ने उसे बताया कि परमीत से बेहतर उनके लिए कोई और पिता नहीं हो सकता था. अर्चना ने यह भी कहा कि उनके पति ने उनसे ज़्यादा अपने बच्चों को प्यार किया है. अर्चना ने कहा कि ‘तुम उस समय छोटे थे, लेकिन उस समय भी मुझे पता था कि मेरे बच्चों के पास हमेशा उनके पिता रहेंगे और मुझे पता था कि उनसे बेहतर पिता कोई नहीं हो सकता. जिसने तुम दोनों को मुझसे भी ज़्यादा प्यार किया है, वह तुम्हारा पिता है और मैंने मन ही मन सोचा मैं इस शादी को टूटने नहीं दे सकती’.
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन से जुड़े और अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए ध्यान करना शुरू किया. अभिनेत्री ने अपने व्लॉग में बताया कि इससे उन्हें अपने रिश्ते को एक नए और खुशहाल रूप में फिर से शुरू करने में मदद मिली. हम एक-दूसरे के असली स्वभाव की कद्र करने लगे और हम एक आदर्श जोड़ी से कोसों दूर हैं. हम दिन में कम से कम 15 बार एक-दूसरे से लड़ते हैं, लेकिन हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.