सास की मौत के बाद 15 मिनट तक हंसती रही थीं अर्चना पूरन सिंह, सेट पर ठहाके लगाने को किया गया था मजबूर

Archana Recall How She laugh After Mother in Law Death: अर्चना पूरन सिंह ने हाल में बताया है कि कैसे मौत की खबर सुनने के बाद भी वह 15 मिनिट तक जोर जोर से हंसती रही थीं.

Updated: June 15, 2022, 8:22 AM IST

Archana Recall How She laugh After Mother in Law Death: ‘द शो मस्ट गो ऑन’ ये ऐसा डालॉग है जो हर आम औऱ खास के लिए कहा जाता है, क्योंकि कई बार जिंदगी आपको ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ी कर देती है, जहां पर आपको अफसोस करने का वक्त भी नहीं मिलता है और कुछ ऐसी ही कहानी है अर्चना पूरन सिंह कि. अर्चना पूरन सिंह को आपने हर वक्त हंसते हुए देखा होगा औऱ उनकी हंसी पूरे टेली की दुनिया में बेहद फेमस है, लेकिन इस हंसी के पीछे कई बार ऐसे दर्दनाक किस्से छुपे होते हैं, जिनके बारे में हमें औऱ आपको मालूम तक नहीं हात है. दरसल ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ शो लॉन्च इवेंट के अर्चना पूरन सिंह ने उस वक्त को याद किया है जब उन्हें अपनी सास के निधन के बाद हंसना पड़ा था.

अर्चना ने हाल ही  में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया उन्होंने कहा ‘मैं अपनी सास के बहुत करीब थी, वह अस्पताल में थी और मैं सेट पर पहुंची और शो के आधी शूटिंग में मुझे पता चला कि वह अब हमारे बीच नहीं रही. मुझे एक फोन आया और मैंने प्रोडक्शन हाउस को बताया कि मुझे जाना था, प्रोडक्शन हाउस ने मुझे रिएक्शन देने और जाने के लिए कहा. रिएक्शन हंसी वाले थे. मैंने जनरल कमेंट्स दिए. मैं अभी भी नहीं भूल सकती कि मैं वहां हंस रही थी, मैं ब्लैंक हो चुकी थी. मैं जिस बारे में सोच पा रही थी वह मेरी सास का चेहरा था. यह एक दर्दनाक समय था’.


अर्चना ने आगे कहा ‘मेरे सारे रिएक्शन हंसने वाले होते थे. पंच, बड़ा पंच, छोटा पंच, छोटा लाफ्टर, मीडियम लाफ्टर, बड़ा लाफ्टर, ऐसा करके मैंने 15 मिनिट की शूटिंग की. उस वक्त जोर-जोर से हंस रही थी, जबकि मुझे अंदर से फूट-फूटकर रोना आ रहा था, लेकिन रो भी नहीं सकती थी. मुझे सबसे ज्यादा मुश्किल समय यही लगा, लेकिन वह मेरी मजबूरी थी. भगवान ऐसी सिचुएशन में किसी को न डालें.

इसी इंटरव्यू में अर्चना ने उस पल को भी याद किया, जब उनके बेटे का पैर टूट गया था और फिर भी उन्हें शो करना पड़ा था. एक्ट्रेस ने कहा, ‘एक मां के रूप में मैं जाहिर तौर पर मुस्कुराना और हंसना नहीं चाहती थी, लेकिन जब प्रतियोगी प्रदर्शन कर रहे थे, तो मुझे हंसना और मुस्कुराना पड़ा. अंदर से मैं रो रही थी, लेकिन मैं इसे अपने चेहरे पर नहीं दिखा सकती थी.’ बता दें कि, अर्चना सिंह ‘द कपिल शर्मा शो’ से ब्रेक लेकर जल्द ही ‘इंडिया लाफ्टर चैंपियन’ में को-जज के तौर पर दिखाई दें रही हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.