By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Argument Between Gautam Gulati And Prince Narula Over The Contestant The Gang Leader Got Into A Fight
MTV Roadies : एक बार फिर गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के बीच कंटेस्टेंट को लेकर हुई बहस, लड़ाई पर उतर आए गैंग लीडर
MTV Roadies : एमटीवी रोडीज शो ही ऐसा है, जहां जजों और कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा होना आम बात है. युवा लोगों के पसंद ये शो अपने कंटेंट की वजह से ही सोशल मीडिया और दर्शको के बीच पॉपुलर है.
MTV Roadies – Karma Ya Kand : यूथ बेस्ड रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड’ के अपकमिंग एपिसोड में गैंग लीडर गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला तीखी नोकझोंक करते नजर आएंगे. कंटेस्टेंट वाशु जैन को अपनी टीम में लेने के लिए दोनों भिड़ जाते हैं. वाशु ने जजों को अपनी फिटनेस और फिजिकल स्ट्रेंथ से प्रभावित किया, जिसके चलते ‘कांड मेकर्स’ उसे अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं. बहस के दौरान गैंग लीडर गौतम बोलते हैं कि, वह शो छोड़ने की हिम्मत रखते हैं. इस पर प्रिंस जवाब देते हैं, मैं शो से प्यार करता हूं, इसलिए मैं नहीं छोड़ूंगा.
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, गुस्से में गौतम अपनी जैकेट उतारकर फर्श पर फेंक देते हैं. इसके साथ ही प्रिंस को बेकार बंदा कह देते हैं. होस्ट सोनू सूद गैंग लीडर्स प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी के बीच हस्तक्षेप करते हुए दिखाई देंगे. गौतम कहते हैं, अगर कोई मुझसे पर्सनल होगा, तो मैं आज शो छोड़ दूंगा. मेरे अंदर इतनी हिम्मत है. ‘एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड’ जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है.
हालांकि एमटीवी रोडीज शो ही ऐसा है, जहां जजों और कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा होना आम बात है. युवा लोगों के पसंद ये शो अपने कंटेंट की वजह से ही सोशल मीडिया और दर्शको के बीच पॉपुलर है. इससे पहले भी प्रिंस और गौतम में कई बार बहस हो चुकी है. एक बार प्रिंस ने रिया चक्रवर्ती और गौतम से बजर बजाने की रिक्वेस्ट की थी, जिसकी वजह से पेरी शीतल उनकी टीम में एंट्री ले सकती थीं. लेकिन रिया और प्रिंस इस बात से बिल्कुल राजी नहीं थे और उन्होंने साफ इनकार कर दिया. इस पर प्रिंस भड़क गए थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें