अरिजीत सिंह और सलमान के खान के बीच हुए झगडे में एक नया मोड़ आ गया है। हाल ही में अरिजीत सिंह ने अपने इगो को भुलाकर बॉलीवुड के दबंग खान के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इस बार सल्लू भाई का दिल पिघल जाएगा और वे अरिजीत को एक और मौका देंगे। जी हाँ, सलमान से कहासुनी के बाद अरिजीत ने हाल ही में सलमान से सोशल मीडिया पर माफ़ी मांगी है। उन्होने लगभग एक पेज के इस मैसेज में सलमान को कनवेंस करने की पूरी-पूरी कोशिश की है।
जी हाँ, लाखों दिलों पर काबू करनेवाले सलमान खान का दबदबा बॉलीवुड में है। और यही वजह है की उनसे कोई पंगा लेना नहीं चाहता। विवेक ओबेराय के बाद अरिजीत ही हैं, जो शायद इस बात को नहीं समझ सके और ये गलती कर बैठे। असल में अरिजीत ने सलमान की अपकमिंग फिल्म सुल्तान के लिए एक गाना गाया था। पर इसी बीच उनके दरमियाँ गलतफ़हमियों ने जगह बना ली। फिर क्या था, सलमान ने अरिजीत का गाना फिल्म से निकालने का हुक्म दे दिया। जब ये बात अरिजीत को पता चली, तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने सलमान से माफ़ी मांगने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन सल्लू भाई का गुस्सा तो सभी जानते हैं। उन्होंने अरिजीत की बात सुनने से साफ़ इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें: फिल्म ‘सुल्तान’ से सलमान खान और अनुष्का शर्मा का रोमांटिक सीन पहली बार आया सामने

और शायद इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान के माफ़ी मांगी। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘आपसे बात करने का यह आखिरी तरीका है। मैंने आपको मैसेज और कॉल हर तरीके से बताने की कोशिश की कि आपको यह गलतफहमी हुई है कि मैंने आपकी बेईज्जती की। फिर भी आपको बेईज्जती महसूस हुई, मैं समझ गया और उस बात के लिए माफी भी चाहता हूं। मुझे कोई परेशानी नहीं है मैं यहां सबके सामने आपसे माफी मांगता हूं लेकिन मेरी आपसे विनती है कि वो गाना जो ‘सुल्तान’ में मैंने आपके लिए गाया है उसे फिल्म से ना हटाया जाए।’ यह भी पढ़ें: सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुल्तान’ का ट्रेलर देख आपके मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकलेगा ‘वाह’
इसके अलावा उन्होंने एक और मैसेज पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इस मैसेज के बाद होनेवाले बैकफायर का भी डर जताया हैऔर उम्मीद जताई है कि उन्हें ये मैसेज मिल गया होगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.