Arijit Singh Birthday : अरिजीत सिंह, ये नाम सुनते ही उनका कोई न कोई गाना कानों में गूंजने लगता है. प्यार में दिल तुड़वा चुके युवाओं के फेवरेट सिंगर अरिजीत सिंह आज यानी 25 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 1987 को पश्चिम बंगाल में एक पंजाबी पिता और बंगाली मां के यहां मुर्शिदाबाद में हुआ था. उनके परिवार का म्यूजिक से बहुत पुराना रिश्ता है, घर से ही उन्हें सिंगर बनने की प्रेरणा मिली. बंगाली होने की वजह से अरिजीत सिंह हिंदी और बंगाली दोनों भाषाओं में फैंस के लिए गाना गाते हैं. उन्होंने राजेंद्र प्रसाद हजारी से शास्त्रीय संगीत सीखा, धीरेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें तबला सिखाया, और उन्होंने बीरेंद्र प्रसाद हजारी से अरिजीत ने पॉप म्यूजिक सीखा.

अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिग करियर की शुरुआत रियलिटी शो गुरुकुल और इंडियन आइडल से की. बाद में उन्हें संजय लीला भंसाली ने फिल्मों में गाने का मौका दिया. अरिजीत ने अपने करियर का सबसे पहला गाना फिल्म ‘सांवरिया’ गाया जो उनका डेब्यू सॉन्ग बना. इसके बाद बॉलीवुड के लिए उनके दरवाजे खुलते गए और अगला प्रोजेक्ट महेश भट्ट की फिल्म ‘मर्डर 2’ के लिए साइन किया. इस फिल्म का ‘फिर मोहब्बत’ सॉन्ग खूब पॉपुलर हुआ और अरिजीत सिंह को फैंस के बीच पहचान मिली. आज अरिजीत सिंह बॉलीवुड के बड़े सिंगर्स में से एक हैं.

अरिजीत सिंह बेहद शर्मीले और पर्सनल नेचर के इंसान है, साथ ही वो जमीन से जुड़े हुए हैं. कई बार उन्हें अवॉर्ड शोज में सिंपल कपड़ों और चप्पल पहले देखा गया है. महज 36 साल की उम्र में उन्हें प्लेबैक सिंगिंग का ‘बादशाह’ कहा जाने लगा है. उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है और कोई भी उनकी आवाज से उनके दर्द को महसूस कर सकता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 2005 में सिंगिग रियलिटी शो ‘गुरुकुल’ न सिर्फ उन्हें पहचान दिलाई, बल्कि इस शो में वो अपनी पहली पत्नी से भी मिले थे. अरिजीत सिंह ने दो शादियां की हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो 2013 में अरिजीत सिंह एक म्यूजिक प्रोग्रामर के तौर पर काम कर रहे थे और तभी उन्होंने अपने पहले रियलिटी शो फेम ‘गुरुकुल’ की को-कंटेस्टेंट रूपरेखा बनर्जी से शादी कर ली थी. हालांकि पहली पत्नी के साथ उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली और जल्द ही दोनों ने तलाक ले लिया. अरिजीत सिंह ने पहली शादी टूटने की वजहों पर कभी खुलकर बात नहीं की. इसके बाद उनकी लाइफ में कोयल रॉय की एंट्री हुई, जिनसे बाद में अरिजीत ने दूसरी शादी की. वो कोयल और अरिजीत बचपन के दोस्त हैं, दोनों ने 20 जनवरी 2014 को बंगाली रीति-रिवाजों के बाद पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में शादी की थी.

अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कोयल रॉय के तीन बच्चें हैं. शायद ही आपको पता हो कि कोयल की भी अरिजीत से दूसरी शादी हुई थी, पहले पति से उनकी एक बेटी भी है. अरिजीत की नेटवर्थ की बात करें तो वो बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स में से एक हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह एक गाने के लिए करीब 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं. जबकि एक घंटे के कंसर्ट के लिए वो 1.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. उनकी एक साल की कमाई करीब 57 करोड़ यानी 7 मिलियन यूएस डॉलर है. उन्हें खुद को ‘सेलिब्रिटी’ कहलाना पसंद नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.