'गुड्डू रंगीला' में गाएंगे अरिजीत

बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह, सुभाष कपूर की आने वाली फिल्म 'गुड्डू रंगीला' में एक रूमानी गाने को अपनी आवाज देंगे।

Published: May 23, 2015, 3:01 PM IST

arijit-singh

मुंबई 23 मई: बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह, सुभाष कपूर की आने वाली फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ में एक रूमानी गाने को अपनी आवाज देंगे। फिल्म के निर्देशक फिल्म में अरिजीत को लेकर काफी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म के संगीत में चार-चांद लगा देंगे। यह भी पढ़े:सलमान के साथ एक्शन फिल्म करना चाहते हैं स्टैलोन

कपूर ने एक बयान में कहा, “अरिजीत की आवाज बहुत प्यारी है। ‘गुड्डू रंगीला’ में ‘सुइयां’ वही गा सकते हैं। हम इस गाने की रिकॉर्डिग के लिए इंतजार नहीं कर सकते, जो फिल्म का हिस्सा होगा। उनकी आवाज में जादू है और यह गाना ‘गुड्डू रंगीला’ के अलबम में बहुत से आयाम जोड़ेगा।” यह फिल्म खाप पंचायत के संवेदनशली सामाजिक मुद्दे पर आधारित है, जिसमें हास्य भी है। फिल्म में अरशद वारसी, अमित शाह, अदिति राव हैदरी और रोनित रॉय मुख्य भूमिका निभाएंगे।

कपूर का मानना है कि संदेशपरक मनोरंजन का मूल्य समाज में ज्यादा होता है। उन्होंने कहा, “फिल्में निश्चित तौर पर लोगों का मनोरंजन करती हैं, लेकिन लोग इनसे सीख भी लेते हैं। मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है।” फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म की निर्माता संगीता अहिर हैं। फिल्म तीन जुलाई को सिनेमाघरों में उतरेगी।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.